Chief Minister Dr. Yadav calls on Prime Minister Shri Modi

PM नरेंद्र मोदी से CM डॉ. यादव ने केन-बेतवा परियोजना के भूमिपूजन के लिए किया अनुरोध

 

PM नरेंद्र मोदी से CM डॉ. यादव ने केन-बेतवा परियोजना के भूमिपूजन के लिए किया अनुरोध

जल-गंगा अभियान और सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम सहित प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

भोपाल : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उनके निवास 7, लोक कल्याण मार्ग में सौजन्य भेंट कर तीसरे कार्यकाल की बधाई देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में गठित नई केंद्र सरकार पूर्व की भांति मध्यप्रदेश के विकास और उन्नति के लिए सहयोग देती रहेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में चल रही दो प्रमुख नदी-जोड़ो परियोजनाओं, केन-बेतवा परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की वर्तमान जानकारी से अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केन-बेतवा परियोजना भूमिपूजन के लिए तैयार है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी से केन-बेतवा परियोजना के भूमिपूजन के लिए समय प्रदान करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को प्रदेश में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जल-गंगा अभियान से प्रदेश के कुएं, बावड़ियां, नदियां, तालाब, पोखर, झील इत्यादि जल संरचनाओं पर ध्यान केंद्रित कर जनजागृति का वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश की जनता का इस अभियान के प्रति उत्साह देखकर इस अभियान की समय-सीमा को 30 जून तक बढ़ाया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को प्रदेश में चल रहे सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के नेतृत्व में डिंडोरी जिले में विश्व सिकल सेल दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार “रक्त विकार” की इस गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही जनजागरूकता से मरीजों के सदैव सहयोग के लिये भी दृढ़ संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

A Night of Glamour & Recognition: IIIA Ahmedabad 12th Edition by Kunal Thakkar Eventz Factory

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱A Night of Glamour & Recognition: IIIA Ahmedabad 12th Edition by Kunal Thakkar Eventz Factory Ahmedabad witnessed an evening of unmatched glamour, influence, and celebration as the 12th Edition of the India International Influencer Awards (IIIA) unfolded in grand style, curated by Kunal Thakkar Eventz Factory. Elevating the prestige of […]

Google Lays Foundation : गूगल ने भारत में एआई हब की रखी नींव, एयरटेल और अडानीकॉननेक्स देंगे सहयोग

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Google Lays Foundation : गूगल ने भारत में एआई हब की रखी नींव, एयरटेल और अडानीकॉननेक्स देंगे सहयोग इस रणनीतिक साझेदारी में नेक्सट्रा बाय एयरटेल गीगावाट-स्केल डेटा सेंटर निर्माण का नेतृत्व कर रहा है, जो राष्ट्रीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा विशाखापत्तनम – गूगल ने […]