Dr. Yadav congratulated the people of the state on Holi

MP: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी

मुख्यमंत्री निवास में भी हुआ होलिका दहन

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होली पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि होली का उत्सव होलिका दहन की कथा का स्मरण करवाता है। भक्त प्रहलाद का नारायण प्रेम इसमें स्पष्ट झलकता है। होलिका दहन में भक्त प्रहलाद को स्वयं नारायण ने जीवनदान दिया। मध्यप्रदेश में होली से रंगपंचमी तक अलग-अलग अंचल में उत्सव के अनेक स्वरूप दिखाई देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारे राष्ट्र में विरासत से विकास के ध्येय को ध्यान में रखकर स्वर्णिम काल चल रहा है। हमारी सनातन संस्कृति के एक-एक त्यौहार को सभी आनंदित होकर मना रहे है।
मुख्यमंत्री निवास में होलिका दहन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार की रात्रि मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को होली की बधाई दी।

राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेशवासियों को दीं होली की शुभकामनाएँ

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि राग-रंगों का यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद लेकर आए। राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस पावन पर्व को आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे के उत्सव के रूप में मनाएं। राज्यपाल श्री पटेल ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली भारतीय लोक संस्कृति का उमंग और उल्लास का पर्व है। यह सौहार्द्र और एकता का त्यौहार है। सामाजिक समरसता को मजबूत करता है। राष्ट्र की एकता और अखण्डता को सुदृढ़ता प्रदान करता है। उन्होंने कहा है कि प्रदेशवासी अपने भाव, भावनाओं और आचरण से होली के त्यौहार की आत्मीय और गौरवशाली परंपराओं को और अधिक सशक्त बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Sheraton Grand Palace Indore: इंदौर में ‘गलियों का स्वाद’ स्ट्रीट फूड फेस्टिवल: वीकेंड पर चखें भारत की मशहूर गलियों का जायका

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sheraton Grand Palace Indore: इंदौर में ‘गलियों का स्वाद’ स्ट्रीट फूड फेस्टिवल: वीकेंड पर चखें भारत की मशहूर गलियों का जायका फूड फेस्टिवल में देशभर के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड का मिलेगा एक ही जगह पर देशभर की गलियों का स्वाद इंदौर : भारत की गलियों का खाना हमेशा से अपने […]

The Park Indore : द पार्क इंदौर के एपिसेंटर में 16 से 29 मार्च तक ‘रॉयल एंड रस्टिक’ फूड फेस्टिवल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱The Park Indore : द पार्क इंदौर के एपिसेंटर में 16 से 29 मार्च तक ‘रॉयल एंड रस्टिक’ फूड फेस्टिवल देशभर के शाही और पारंपरिक व्यंजनों का खास अनुभव एक ही जगह पर इंदौर : भारतीय खानपान की पहचान केवल स्वाद से नहीं, बल्कि उसकी विरासत और परंपरा से भी […]