PM Modi attended Mauritius' National chief guest

पीएम मोदी बतौर मुख्य अतिथि मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में हुए शामिल

पीएम मोदी बतौर मुख्य अतिथि मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में हुए शामिल, सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित

नया संसद भवन बनवाने में मदद करेगा भारत

पोर्ट लुइस । भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मॉरीशस दौरे के दूसरा दिन है। वे मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। पीएम मोदी बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शामिल हुए हैं।
मॉरीशस को 12 मार्च 1968 को ब्रिटिश साम्राज्य से आजादी मिली थी। यह राष्ट्रमंडल के तहत 1992 में गणतंत्र देश बना। भारतीय मूल के शिवसागर रामगुलाम की अगुआई में मॉरीशस को आजादी मिली थी। इस दिन को मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस के तौर पर मनाता है।
बुधवार के समारोह में भारतीय सेना की एक टुकड़ी, नौसेना का एक वॉरशिप और एयरफोर्स की आकाश गंगा स्काई डाइविंग टीम भी समारोह में हिस्सा ले रही है। इस दौरान भारी बारिश भी हो रही है।
इस दौरान पीएम मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च पुरस्कार द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन दिया गया। मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। किसी देश की ओर से पीएम मोदी को दिया गया यह 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।
भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्रियों के बीच सुबह द्विपक्षीय बातचीत हुई। दोनों देशों के बीच 8 समझौते हुए हैं। पीएम मोदी और मॉरीशस पीएम ने संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित भी किया।
इस दौरान मॉरीशस पीएम रामगुलाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे स्वतंत्रता के 57वें वर्षगांठ के राष्ट्रीय दिवस समारोह में अपनी उपस्थिति से हमें सम्मानित किया है। उनकी मौजूदगी दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों का सबूत है।
वहीं पीएम मोदी ने कहा,140 करोड़ भारतीयों की ओर से मैं मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस पर बधाई देता हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे फिर मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर यहां आने का मौका मिला। भारत और मॉरीशस सिर्फ हिंद महासागर से ही नहीं, बल्कि साझा संस्कृति और मूल्यों से भी जुड़े हुए हैं
उन्होंने बताया कि भारत-मॉरीशस साझेदारी को एनहैन्स्ड स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप का दर्जा देने का फैसला किया। भारत मॉरीशस में नया संसद भवन बनवाने में मदद करेगा। इस पहल को पीएम मोदी ने मॉरीशस के लिए लोकतंत्र की जननी भारत की ओर से एक उपहार बताया।

×
Date : 13 March 2025 Posted By : EDITOR
पीएम मोदी बतौर मुख्य अतिथि मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में हुए शामिल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार

📰 Generate e-Paper Clip MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार UNN: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन का उल्लास हर तरफ पसरने लगा है, लेकिन इसी खुशी के बीच बाजार और खान-पान के शौकीनों के लिए एक करारा झटका आया है. तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से […]

हिमाचल सरकार ने फिर लिया 600 करोड़ का कर्ज, राज्य का कुल ऋण एक लाख करोड़ पार

📰 Generate e-Paper Clip हिमाचल सरकार ने फिर लिया 600 करोड़ का कर्ज, राज्य का कुल ऋण एक लाख करोड़ पार शिमला। आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल की सुक्खू सरकार ने एक बार फिर बाजार से त्रण लेने का फैसला किया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन की ओर से 600 […]