Chief Minister Dr. Yadav led the Tiranga Yatra

MP: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खुली जीप में सवार होकर की तिरंगा यात्रा की अगुवाई आठ से 80 वर्ष के लोग तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खुली जीप में सवार होकर की तिरंगा यात्रा की अगुवाई आठ से 80 वर्ष के लोग तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा की खुली जीप में सवार होकर अगुवाई की। इसमें खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग और सांसद श्री वीडी शर्मा भी साथ रहे। तिरंगा यात्रा में ओलंपियन विवेक सागर एवं ऐश्वर्य प्रताप सिंह भी सम्मिलित हुए। ख्यमंत्री डॉ. यादव ने देश की शान राष्ट्र ध्वज तिरंगा लहराकर यात्रा का आगाज किया। कांस्य पदक विजेता भारतीय हाकी टीम के मिड फील्डर विवेक सागर और ओलिंपियन व अर्जुन अवार्डी निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मानित किया।
यात्रा में सीएम खुली जीप में सवार होकर हाथ में तिरंगा थामे आगे-आगे चले। कई युवा साइकिल और पैदल भी चले। सावन की रिमझिम वर्षा में लोगों का जोश कम नहीं हुआ, लोग डीजे की धुन पर नाचते-गाते चले। यात्रा का समापन दोपहर 12 बजे मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुआ।
ट्रैक सूट में मुख्यमंत्री ने उत्साहित किया युवाओं को
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को तिरंगा यात्रा में ट्रैक सूट में देखकर कार्यक्रम स्थल के स्कूली बच्चे, कॉलेज विद्यार्थी, खिलाड़ी एवं कोच सहित जन समूह में अप्रत्याशित उत्साह का संचार हुआ। युवाओं में जोश भरने के लिए मुख्यमंत्री को उसमें रचा-बसा देखकर सभी अभिभूत हुए।
तिरंगा यात्रा में यह रहे शामिल
तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ के महापौर श्रीमती मालती राय, अपर मुख्य सचिव श्रीमती स्मिता घाटे भारद्वाज, खेल संचालक श्री रवि कुमार गुप्ता, श्री सुमित पचौरी सहित स्कूली बच्चे, कॉलेज विद्यार्थी, युवा और खिलाड़ी एवं कोच भी शामिल थे।
देश भक्ति गीतों से हुए ओत्र-प्रोत्र
तिरंगा यात्रा में गायक श्री सुनील शुक्रवारे और उनकी टीम ने समां बांध दिया। उनके जोशीले देश भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत था। उन्होंने मेरा रंग दे बसंती चोला…, मेरी आन तिरंगा है मेरी शान तिरंगा है मेरी जान तिरंगा है…, दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए…, मां तुझे सलाम…, अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे…, सुनो गौर से दुनिया वालो…, आदि जैसे गीत गाकर युवाओं में जोश भर दिया।
ओलंपिक पदक देखकर रोमांचित हुए युवा
मंत्री श्री सारंग के कहने पर ओलंपिक पदक विजेता श्री विवेक सागर ने अपना पदक युवाओं को दिखाकर उत्साहित, प्रोत्साहित एवं रोमांचित किया। इसे देख युवा खिलाड़ियों का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था। खेल के प्रति युवाओं को आकर्षित करने के लिए मंत्री श्री सारंग का यह प्रयास रंग लाएगा।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित अन्य अतिथियों ने प्रभात चौराहे पर स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
तिरंगा यात्रा में सभी वर्ग के लोग हुए शामिल
तिरंगा यात्रा का आरंभ सुभाष नगर ब्रिज के पास से हुआ। इसका समापन भोपाल रेलवे स्टेशन के पास किया गया। इस बीच भव्य तिरंगा यात्रा का 100 से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ। स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संस्था, सामाजिक संगठन, नागरिक, दुकानदार, रहवासी, सभी ने यात्रा का फूल बरसा कर, पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। रिमझिम बारिश से शुरू यात्रा को तेज बारिश भी नहीं रोक पाई।
यात्रा में खिलाड़ी
तिरंगा यात्रा में खिलाड़ी पैदल एवं साइकिल के साथ भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के मार्ग पर दोनों ओर स्कूली बच्चों का जोश देखते ही बन रहा था। उन्होंने वंदे मातरम, जय हिंद सहित भारत माता के जयकारे लगाकर देशभक्ति में माहौल बना दिया।

सभी में देशभक्ति का जज्बा देखने लायक: मंत्री श्री सारंग
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि तिरंगा यात्रा में 80 साल के बुजुर्ग के साथ 8 साल के बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह आजादी को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए जरूरी है कि युवाओं में देश प्रेम देश भक्ति हो। इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को देश प्रेम और देशभक्ति की भावना के लिए प्रेरित करते हैं। जब हमारा जवान कारगिल में बारिश में खड़ा होकर देश सेवा करता है और सियाचिन में माइनस डिग्री में भी देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए तैनात रह सकता है, तो देश के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि लाखों की संख्या में तिरंगा यात्रा में लोगों ने सहभागिता की है। अनुशासनात्मक रहकर नागरिकों ने तिरंगा यात्रा का मान सम्मान बनाकर उसे सफल बनाया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को हर समय देश की रक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में सभी का देशभक्ति का जज्बा देख कर लगता है कि कोई भी हमारी ओर आँख उठाने से पहले हजार बार सोचने को विवश होगा।
खिलाड़ियों ने कहा
भारतीय निशानेबाज श्री तोमर ने युवाओं से कहा कि उतार-चढ़ाव आते रहते है। लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने का प्रयास करते रहे। निशानेबाजी स्पर्धा में इस बार 3 इवेंट में पदक मिले हैं, अगली बार हमारे निशानेबाज कम से कम 10 पदक लेकर आयेंगे। भारतीय हॉकी खिलाड़ी श्री विवेक सागर ने कहा कि टोक्यो के बाद पेरिस में कॉस्य और अगले ओलंपिक में अम स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित […]