Chief Minister Dr. Yadav met the newly appointed Union Ministers

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नई दिल्ली में नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, श्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य मंत्रियों से उनके निवास जाकर भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और आशा की कि उनके मंत्रालय के सहयोग से मध्यप्रदेश में प्रगति के नए आयाम स्थापित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को हरियाणा स्टेट गेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर,केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान से उनके निवास पर भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में सोमवार को असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा से भी भेंट की। इसके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार देर शाम को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों के शपथ विधि समारोह में केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य मंत्रियों और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायसेन 47 देशों को निर्यात कर रहा बासमती चावल किसानों के लिए धन की कमी नहीं, […]