Chief Minister Dr. Yadav paid tribute to Saint Shri Siyaram Baba

MP: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत श्री सियाराम बाबा को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत श्री सियाराम बाबा को दी श्रद्धांजलि

भट्टयाण में सियाराम बाबा का समाधि स्थल, नर्मदा नदी का घाट और धार्मिक पर्यटन स्थल बनाया जाएगा

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को खरगौन जिले के भट्टयाण आश्रम पहुंचकर सियाराम बाबा के चरणों में माथा टेका और बाबा की पार्थिव देह के डोले पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इस पावन भूमि पर बाबा का समाधि स्थल और भट्टयाण में नर्मदा नदी का घाट बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भट्टयाण को धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप विकसित करेंगे। निमाड़ के निर्गुणी संत श्री सियाराम बाबा का 11 दिसंबर को सुबह माँ नर्मदा तट के ग्राम भट्टयाण स्थित आश्रम से देवलोकगमन हुआ। माँ नर्मदा के साधक संत श्री सियाराम बाबा कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर खरगौन जिला प्रशासन ने बाबा के उपचार की सभी व्यवस्था की थी। बाबा की इच्छा के अनुरूप भट्टयाण आश्रम में ही चिकित्सकों की टीम बाबा के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए थी। वयोवृद्ध संत श्री सियाराम बाबा की आयु 100 साल से अधिक बताई जाती है। बाबा के देवलोकगमन का समाचार मिलते ही भक्तजन सुबह से ही बड़ी संख्या में बाबा के अंतिम दर्शन के लिए भट्टयाण आश्रम पहुंचने लगे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

×
Date : 11 December 2024 Posted By : EDITOR
MP: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत श्री सियाराम बाबा को दी श्रद्धांजलि
News Image

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत श्री सियाराम बाबा को दी श्रद्धांजलि

भट्टयाण में सियाराम बाबा का समाधि स्थल, नर्मदा नदी का घाट और धार्मिक पर्यटन स्थल बनाया जाएगा

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को खरगौन जिले के भट्टयाण आश्रम पहुंचकर सियाराम बाबा के चरणों में माथा टेका और बाबा की पार्थिव देह के डोले पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इस पावन भूमि पर बाबा का समाधि स्थल और भट्टयाण में नर्मदा नदी का घाट बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भट्टयाण को धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप विकसित करेंगे। निमाड़ के निर्गुणी संत श्री सियाराम बाबा का 11 दिसंबर को सुबह माँ नर्मदा तट के ग्राम भट्टयाण स्थित आश्रम से देवलोकगमन हुआ। माँ नर्मदा के साधक संत श्री सियाराम बाबा कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर खरगौन जिला प्रशासन ने बाबा के उपचार की सभी व्यवस्था की थी। बाबा की इच्छा के अनुरूप भट्टयाण आश्रम में ही चिकित्सकों की टीम बाबा के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए थी। वयोवृद्ध संत श्री सियाराम बाबा की आयु 100 साल से अधिक बताई जाती है। बाबा के देवलोकगमन का समाचार मिलते ही भक्तजन सुबह से ही बड़ी संख्या में बाबा के अंतिम दर्शन के लिए भट्टयाण आश्रम पहुंचने लगे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. भारतीय पत्रकारिता महोत्सव : सप्तऋषि सम्मान से इंदौर के 75+ श्रेष्ठ मीडियाकर्मी सम्मानित

📰 Generate e-Paper Clip स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. भारतीय पत्रकारिता महोत्सव : सप्तऋषि सम्मान से इंदौर के 75+ श्रेष्ठ मीडियाकर्मी सम्मानित चौथा संसार के पत्रकार अजयसिंह तोमर भी सप्तऋषि सम्मान से सम्मानित अजयसिंह तोमर पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और चौथा संसार के माध्यम से जनसरोकारों से जुड़े विषयों को […]

MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार

📰 Generate e-Paper Clip MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार UNN: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन का उल्लास हर तरफ पसरने लगा है, लेकिन इसी खुशी के बीच बाजार और खान-पान के शौकीनों के लिए एक करारा झटका आया है. तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से […]