Sanjay Malhotra took over as Governor of Reserve Bank of India

RBI के 26वें गवर्नर : संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) ने संभाला भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर का पद

वित्तीय प्रणाली को मजबूत करने जैसी चुनौतियों से होना होगा दो-चार

मुंबई । रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा ने 11 दिसंबर बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक के 26वें गवर्नर के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। मल्होत्रा आगामी तीन वर्षों तक इस पद पर रहेंगे। आरबीआई के गवर्नर के तौर पर उनकी नियुक्ति भारतीय बैंकिंग और वित्तीय प्रणाली को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके साथ ही महंगाई पर काबू पाना उनके लिए चुनौती का काम करेगी।
गौरतलब है कि संजय मल्होत्रा ने गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह ली है। केंद्र सरकार ने शक्तिकांत दास का कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया, जिसके बाद यह नियुक्ति की गई है। बताते चलें कि शक्तिकांत दास ने 2018 में आरबीआई गवर्नर का पद संभाला था। उनके सेवा पूर्ण करने के साथ ही केंद्रीय कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमिटी ने संजय मल्होत्रा को आरबीआई का 26वां गवर्नर बनाने के फैसले को हरी झंडी दे दी।
इसी के साथ ही मल्होत्रा, दुव्वुरी सुब्बाराव के बाद पहले आरबीआई गवर्नर होंगे, जो सीधे नॉर्थ ब्लॉक (भारत के वित्त मंत्रालय के ऑफिस) से आए हैं। फाइनेंस, टैक्सेशन और आईटी में एक्सपर्ट माने जाने वाले मल्होत्रा हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सचिव के रुप में भी कार्य कर चुके हैं। इसी के साथ मल्होत्रा का यह कार्यकाल कई चुनौतियों के बीच शुरू हो रहा है, जिनमें आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, महंगाई को काबू में रखना और एक्सचेंज रेट को स्थिर रखना जैसी चुनौतियां शामिल हैं।

×
Date : 12 December 2024 Posted By : EDITOR
RBI के 26वें गवर्नर : संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) ने संभाला भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर का पद
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण परियोजना से 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और करीब 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित मुख्यमंत्री ने 188 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी Mumbai: आज के समय में, ग्राहकों के लिए मोबाइल डेटा अब सिर्फ कनेक्टेड रहने का माध्यम नहीं रह गया है। यह अब उनके लिए शो और फिल्में देखने, अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करने, म्यूज़िक […]