Dr. Yadav Transfers Rs. 1,897 Crore 1.29 Crore Ladli Behenas

MP: मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने एक करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित किये 1897 करोड़ रूपये

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने एक करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित किये 1897 करोड़ रूपये

मध्यप्रदेश में नारी सशक्तिकरण की दिशा में हो रहे निरंतर कार्य
राखी-धागा संबंध सबसे बड़ा रिश्ता
स्व-सहायता समूह की बहनों को 10 हजार 300 करोड़ के ऋण वितरित
बुंदेलखंड क्षेत्र विकास में पंजाब और हरियाणा को छोड़ेगा पीछे
344 करोड़ के 158 कार्यों का किया भूमि-पूजन एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री, विजयपुर में स्व-सहायता समूह सम्मेलन, रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव में हुए शामिल

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मध्यप्रदेश में नारी सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य हो रहे हैं। बहनों को स्थानीय निकायों के निर्वाचन में 50% आरक्षण दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लोकसभा और विधानसभा में भी बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया। शनिवार को श्योपुर जिले के विजयपुर से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1897 करोड़ रूपये की राशि के सिंगल क्लिक से अंतरित की गई है। इसमें लाड़ली बहना योजना राशि के 1250 रूपये के अतिरिक्त 250 रूपये की राशि मुख्यमंत्री भैया का रक्षाबंधन के अवसर पर लाड़ली बहनों को उपहार है। साथ ही उज्ज्वला योजना अंतर्गत बहनों को 52 करोड़ रुपए की अनुदान राशि भी अंतरित की गई है। स्व-सहायता समूह की बहनों को 10 हजार 300 करोड़ की ऋण राशि विभिन्न स्व-रोजगार गतिविधियों के लिए वितरित की गई है। यह बहनें विभिन्न प्रकार के उत्पाद निर्मित कर आत्म-निर्भर बन रही है और रिकॉर्ड बना रही है। आज विजयपुर में बहनों का कुंभ आयोजित हुआ है। पूरे प्रदेश में आज 25 हजार स्थानों पर कार्यक्रम हो रहे हैं। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बहनें मौजूद रहीं। यह नारी सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को श्योपुर जिले के विजयपुर में स्व-सहायता समूह सम्मेलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने 344 करोड़ रूपये के 158 कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। साथ ही बहनों को लाड़ली लक्ष्मी सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ वितरित किये गये। उन्होंने श्योपुर जिले की वीरपुर और कराहल तहसीलों को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की और क्षेत्र विकास के लिए अनेक सौगातें दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माता-बहनें घर की रौनक, आनंद और मर्यादा होती हैं। राखी-धागे का संबंध सारे रिश्तों से बड़ा है। सावन के महीने में रक्षाबंधन का त्यौहार, त्यौहारों का राजा है। त्यौहारों को सामूहिकता में मनाने का आनंद ही कुछ और है। आज पूरा मध्यप्रदेश एक साथ त्यौहार मना रहा है। रक्षाबंधन के दिन जब 19 अगस्त को बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक करेंगी तो ऐसा लगेगा जैसे मध्यप्रदेश के भाल पर तिलक हो गया हो। इससे प्रदेश का मस्तक गौरव से ऊँचा हो जाएगा। उन्होंने कहा के प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी से इस अभियान से जुड़ने का आहृवान किया।।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में तेज गति से विकास हो रहा है। पहले मध्यप्रदेश का बजट मात्र 20 हजार करोड़ हुआ करता था जो अब बढ़कर साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए हो गया है, अगले 5 सालों में यह 7 लाख करोड़ हो जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नदी जोड़ो अभियान के अंतर्गत इस क्षेत्र में चंबल, कालीसिंध और पार्वती नदियों को जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इससे क्षेत्र में सिंचाई, पानी और बिजली की पर्याप्त आपूर्ति होगी। शीघ्र ही राजस्थान और मध्यप्रदेश मिलकर 70 हजार करोड़ के नए कार्यों का भूमि-पूजन करने वाले हैं। इस क्षेत्र के किसान अपनी खेती की जमीन को संभालकर रखें। आने वाले समय में यह क्षेत्र कृषि उत्पादन में पंजाब-हरियाणा को भी पीछे छोड़ेगा। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार अब दुग्ध उत्पादन पर भी बोनस देगी।
विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में तेज गति से विकास हो रहा है। वन संपदा से भरपूर विजयपुर क्षेत्र को पहली बार कैबिनेट मंत्री मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। अब यहां और अधिक तीव्र गति से विकास होगा।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि आज यहां बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों के साथ स्व-सहायता समूह की बहने रक्षाबंधन कार्यक्रम में सम्मिलित हुई हैं। मैं सभी बहनों का अभिनंदन स्वागत करते हुए उन्हें प्रणाम करता हूँ। मध्यप्रदेश में स्व-सहायता समूह की बहनों ने अद्वितीय कार्य किया है। प्रदेश के 49 हजार गांव में लगभग 5 लाख से ज्यादा स्व-सहायता समूह है, जिनसे लगभग 62 लाख परिवार जुड़े हुए हैं।
वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत ने कहा के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणा की है। प्रदेश में गौ-संरक्षण और गौ-संवर्धन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कराहल क्षेत्र गिर गायों के लिए प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुग्ध उत्पादकों को अनुदान राशि दिए जाने की घोषणा की है। प्रदेश में जो भी व्यक्ति 10 से अधिक गौ-वंश पालेगा, उसे गौ-शालाओं की तरह ही अनुदान दिए जाने की भी योजना बनाई गई है। प्रदेश के उन सभी स्थलों को विकसित किया जा रहा है जहां भगवान श्रीकृष्ण के चिन्ह है। गत दिनों राजस्व अभियान में बड़ी संख्या में राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। मंत्री श्री रावत ने क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न मांगे मुख्यमंत्री के समक्ष रखी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को परीक्षण उपरांत किए जाने का आश्वासन दिया।
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा कि इस क्षेत्र में वर्षों से विकास की मांग रही, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूरा किया है। अब इस क्षेत्र का तीव्र गति से विकास होगा। सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री को भेंट की वैदिक राखी
विजयपुर में आयोजित स्व-सहायता समूह सम्मेलन एवं रक्षाबंधन श्रावण उत्सव में बहनों ने अपने भैया मुख्यमंत्री डॉ. यादव को वैदिक राखी भेंट की। श्योपुर जिले के वन क्षेत्रों में पायी जाने वाली आयुर्वेद जड़ी-बूटियों से निर्मित राखी देख मुख्यमंत्री डॉ. यादव भाव-विभोर हो गए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को स्व उत्पादित सामग्री भेंट की।
बहनों का किया पुष्प-वर्षा कर किया स्वागत और झूलाया झूला
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व-सहायता सम्मेलन में शामिल हुई लाड़ली बहनों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने भी बहनों का मुँह मीठा करवाया और रक्षाबंधन के उपहार भी भेंट किये। कार्यक्रम स्थल पर सावन के झूले भी लगवाये गये थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को झूला, झूलाकर आशीर्वाद दिया।

×
Date : 11 August 2024 Posted By : EDITOR
MP: मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने एक करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित किये 1897 करोड़ रूपये
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]