Dr Yadav will visit Germany and UK to increase investment

MP: देश में नए उद्योगों और निवेश संवर्धन प्रयासों से सवा तीन लाख से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

 

देश में नए उद्योगों और निवेश संवर्धन प्रयासों से सवा तीन लाख से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री डॉ यादव 24 से 29 नवंबर तक निवेश बढ़ाने करेंगे जर्मनी और यूके का दौरा

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में उद्योग और निवेश संवर्धन प्रयासों से बड़ी संख्या (सवा तीन लाख) में लोगों को रोजगार मिलेगा। वर्ष 2024 में प्रदेश के विभिन्न संभागों में हुई रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और देश के कई नगरों में हुए इंटरैक्टिव सेशन के फलस्वरुप उद्योगों के विकास का वातावरण बना है। प्रदेश में करीब 2 लाख 75 हजार करोड़ रुपए का निवेश आ रहा है। प्रदेश में वर्ष 2025 उद्योग वर्ष होगा। इस नाते इस वर्ष प्रदेश में संपन्न औद्योगिक विकास गतिविधियों का विशेष महत्व रहा।
द साबरमती रिपोर्ट से आया सत्य सामने
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज “द साबरमती रिपोर्ट” की स्क्रीनिंग भोपाल में हो रही है। फिल्म से गुजरात के गोधरा में वर्ष 2002 में हुई घटना का सच सामने आया है। इस घटना का गलत प्रेजेंटेशन से भी हुआ था। आज अनेक जनप्रतिनिधि इस फिल्म को देखेंगे। मध्यप्रदेश शासन ने इस फिल्म को टैक्स फ्री किया है।
तानसेन समारोह का देश भर में विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगामी 15 से 19 दिसंबर को ग्वालियर के साथ ही प्रदेश में रीवा ,जबलपुर, गुना, दतिया, शिवपुरी, खंडवा और ओरछा में तानसेन समारोह की गतिविधियां आयोजित किए जाने की जानकारी दी। इस वर्ष प्रदेश के बाहर 4 स्थान जयपुर, बनारस, बड़ौदा और खैरागढ़ में भी तानसेन समारोह की गतिविधियां होंगी। तानसेन समारोह का देश व्यापी विस्तार हुआ है।
गुजरात दौरा सार्थक रहा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज अहमदाबाद में गुजरात सरकार के सीएम डैशबोर्ड और अन्य बेस्ट प्रैक्टिसेज ऊर्जा क्षेत्र ,नवीन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे कार्यों के संबंध में भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि उनका गुजरात दौरा सार्थक रहा।
चिंतन बैठक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चिंतन बैठक भी आयोजित की जाएगी। प्रदेश में चिंतन बैठक के आयोजन की तिथियां शीघ्र निर्धारित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Thailand: बैंकॉक के पब में लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत; कई घायल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: बैंकॉक के पब में लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत; कई घायल बैंकॉक। थाईलैंड (Thailand) की राजधानी बैंकॉक (Bangkok) में सोमवार तड़के एक पब में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा पैदा कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक इस दुर्घटना में अब तक कम से कम 27 लोगों की […]

इतिहास का सबसे बड़ा जनाजा, जिसमें करोड़ों लोग हुए शामिल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इतिहास का सबसे बड़ा जनाजा, जिसमें करोड़ों लोग हुए शामिल -अयातुल्ला खामेनेई इमाम रजा दरगाह में हुए सुपुर्द-ए-खाक -सात दिन चले अंतिम संस्कार कार्यक्रम में 3.5 करोड़ लोगों के शामिल होने का दावा तेहरान। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को गुरुवार को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह […]