Chief Minister Dr. Yadavs Visit to Japan UK Germany Investments

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश में निवेश के लिए यूके (UK) और जर्मनी (Germany ) के बाद जापान (Japan ) दौरा

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश में निवेश के लिए यूके (UK) और जर्मनी (Germany ) के बाद जापान (Japan ) दौरा

Chief Minister Dr. Yadavs Visit to Japan after the UK and Germany to Attract Investments for State
Investments and Partnerships to Reach New Horizons
CM Will Invite Japanese Investors to Bhopal GIS

Chief Minister Dr. Mohan Yadav’s vision of transforming Madhya Pradesh into an industrial hub is taking shape. Following interactions with industrialists in major cities across India, the organization of regional industry conclaves in the state, and the remarkable success in attracting investments during visits to Germany and the UK, Chief Minister Dr. Yadav will now embark on a 4-day tour of Japan starting January 27.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश में निवेश के लिए यूके और जर्मनी के बाद जापान दौरा

जापान के उद्योगपतियों को देंगे भोपाल जीआईएस का आमंत्रण

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मध्यप्रदेश को औद्योगिक हब बनाने का संकल्प आकार लेने लगा है। देश के महानगरों में उद्योगपतियों के साथ इंटरेक्शन, प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और जर्मनी-यूके में निवेश की अपार सफलता के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कारवां जापान की 4 दिवसीय यात्रा के लिये 27 जनवरी को रवाना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान के टोक्यो, ओसाका और कोबे जैसे प्रमुख शहरों में स्थानीय उद्योगपतियों से म.प्र. में निवेश के संबंध में संवाद करेंगे। साथ ही 24 और 25 फरवरी 2025 को भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जापान दौरा मध्यप्रदेश से जापान के उद्योगपतियों और औद्योगिक संगठनों को निवेश अवसरों से अवगत कराएगा। भारत-जापान संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
28 जनवरी : टोक्यो से शुरूआत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 जनवरी की शाम इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट नई दिल्ली से टोक्यो समयानुसार के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28 जनवरी की दरम्यानी रात भारतीय समयानुसार 2:25 बजे टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। जहाँ से सुबह 3:45 बजे इम्पीरियल होटल पहुंचेंगे। यहां फ्रेंडस ऑफ एमपी की जापान टीम से मुलाकात करेंगे। सुबह 9:15 बजे भारतीय राजदूत श्री सिबी जॉर्ज से उनके निवास पर औपचारिक मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 10:15 बजे एडो गावा सिटी स्थित महात्मा गांधी पार्क पहुँचकर गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रात: 11:30 बजे भारतीय दूतावास में आयोजित रोड-शो “सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप : मध्यप्रदेश” में भाग लेंगे। यहां निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3:30 बजे भारतीय राजदूत के निवास पर आयोजित भोज में शामिल होंगे।
29 जनवरी: निवेशकों के साथ संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जनवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 7:00 से 8:30 बजे इम्पीरियल होटल में उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग में शामिल होंगे। इसके बाद जापान के प्रमुख उद्योगपतियों और संगठनों से मुलाकात करेंगे, जिनमें “केदानरेन” (जापान बिजनेस फेडरेशन), “जेट्रो एचक्यू” जैसे बड़े नाम शामिल हैं, मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 10:15 बजे टोक्यो स्थित ब्रिजस्टोन हेडक्वाटर्स पहुँचकर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव टोक्यो के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। दोपहर 2 बजे फ्रेंडस ऑफ एमपी के साथ संवाद एवं भोज करेंगे।
30 जनवरी: कोबे और ओसाका का दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव टोक्यो से भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से निकलकर सुबह 8:30 बजे कोबे पहुंचेंगे। यहां वे “सिस्मेक्स” कंपनी के अधिकारियों से मिलकर उनकी साइट का दौरा करेंगे।
कोबे से ओसाका के लिए यात्रा के बाद, वे “पैनासोनिक एनर्जी” के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद ओसाका में इम्पीरियल होटल में दोपहर 3 बजे “मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर” विषय पर आयोजित इंटरैक्टिव-सेशन में शामिल होंगे।
31 जनवरी: ओसाका, क्योटो, टोक्यो
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारतीय समयानुसार सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक जीटूजी (Govt. to Govt.) एवं बीटूजी (Businessman to Govt.) मीटिंग में शामिल होंगे। इसके बाद ओसाका से सुबह 7 बजे निकलकर क्योटो पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 8:00 बजे क्योटो पहुँचकर जापान की सांस्कृतिक और औद्योगिक प्रगति को जानने के लिये विभिन्न स्थानों की विजिट करेंगे। दोपहर 2:00 बजे क्योटो से शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से यात्रा कर शाम 4:30 बजे टोक्यो पहुँचेंगे।
1 फरवरी: भारत वापसी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 4:30 बजे जापान के टोक्यो स्थित हानेडा हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए रवाना होकर शाम 5:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इन सत्रों में मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और सतत् विकास को बढ़ावा देने वाले विशिष्ट कार्यों पर विशेष रूप से प्रकाश डालेंगे। पहले से ही राज्य में काम कर रहे प्रतिष्ठित जापानी कंपनियों के प्रतिनिधि अपनी सफलता की कहानियां साझा करेंगे। साथ ही, निवेशकों को मुख्यमंत्री के साथ व्यक्तिगत बैठक वन-टू-वन मीटिंग का अवसर मिलेगा।
मुख्य क्षेत्र
कृषि, डेयरी एवं फूड प्रोसेसिंग, फिनटेक, आईटी/आईटीईएस और रोबोटिक्स, फार्मास्युटिकल्स, मेडिकल डिवाइस, इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, शहरी एवं औद्योगिक बुनियादी ढांचे, एयरोस्पेस और रक्षा, सहित पर्यटन जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित होगा।
मध्यप्रदेश और जापान का व्यापारिक संबंध
जापान, मध्यप्रदेश का प्रमुख व्यापार और निवेश साझेदार है। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत-जापान व्यापार USD 22.85 बिलियन तक पहुंचा, जिसमें मध्यप्रदेश ने एल्यूमिनियम, केमिकल्स, फार्मास्यूटिकल्स, और वस्त्र जैसे उत्पादों का निर्यात किया। राज्य में ब्रिजस्टोन, पैनासोनिक, सनोह, एनएचके, और कोमात्सू जैसी प्रमुख जापानी कंपनियां सफलतापूर्वक काम कर रही हैं।
जापान “इन्वेस्ट मध्यप्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025” में ‘पार्टनर कंट्री’ के रूप में भाग लेगा। यह दौरा मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे राज्य में नई साझेदारियां और निवेश के अवसर खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संकल्प: कृषक कल्याण वर्ष 2026 से समृद्ध किसान–समृद्ध मध्यप्रदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संकल्प: कृषक कल्याण वर्ष 2026 से समृद्ध किसान–समृद्ध मध्यप्रदेश 2026 होगा ‘कृषक कल्याण वर्ष’, किसान बनेगा अन्नदाता से उद्यमी खेत से बाजार तक मजबूत होगी कृषि श्रृंखला, 2026 ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा कृषक कल्याण वर्ष 2026 – CM डॉ. मोहन यादव […]

MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर मजबूत कदम महूगांव को विकास की सौगात: 85 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, 100 बिस्तर अस्पताल की घोषणा भगोरिया राष्ट्रीय पर्व का निर्णय और संतुलित विकास […]