MCA's name registered in 'Guinness World Record'

एमसीए का नाम ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

14,505 गेंदों के साथ लिखा , ‘फिफ्टी इयर्स ऑफ वानखेड़े स्टेडियम

मुंबई । मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के नाम अब एक और उपलब्धि जुड़ गयी है। वानखेड़े स्टेडियम के 50 साल पूरे होने के अवसर पर एमसीए ने 14,505 गेंदों के साथ ही सबसे बड़ा वाक्य बनाकर विश्व रिकार्ड बनाया है। इससे एमसीए का नाम गिनीज बुक में दर्ज हो गया है। एमसीए ने सबसे बड़े वाक्य के लिए 14,505 लाल और सफेद गेंदों का इस्तेमाल किया। वानखेड़े स्टेडियम देश के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट स्थलों में से एक मान जाा है और इसमें से कई स्टार खिलाड़ी निकले हैं। इसी स्टेडियम में भारत ने दूसरी बार विश्वकप अपने नाम किया। एमसीए के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मुंबई क्रिकेट संघ ने वानखेड़े स्टेडियम में 14,505 लाल और सफेद क्रिकेट गेंदों का उपयोग करके क्रिकेट गेंद से सबसे बड़ा वाक्य ‘फिफ्टी इयर्स ऑफ वानखेड़े स्टेडियम बनाकर ‘गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि वानखेड़े में पहले टेस्ट मैच की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह अविश्वसनीय उपलब्धि स्वर्गीय एकनाथ सोलकर और मुंबई के अन्य पूर्व खिलाड़ियों की स्मृति को समर्पित है जिन्होंने पूर्व में मुंबई क्रिकेट के लिए समर्पित होकर खेला है।
यह रिकॉर्ड 1975 में 23 से 29 जनवरी तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की सालगिरह पर बनाया गया। सोलकर ने इस मुकाबले में शतक बनाया था। एसमीए ने कहा कि एमसीए इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए इस्तेमाल की गई गेंदों को शहर के स्कूलों, क्लबों और गैर सरकारी संगठनों के उभरते हुए क्रिकेटरों को देगा जिससे उन्हें भी बेहतर प्रदर्शनक की प्रेरणा मिल सके।

×
Date : 25 January 2025 Posted By : EDITOR
एमसीए का नाम ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]