Chief Minister Yadav announced to give Rs 4 lakh each to the

MP: मुख्यमंत्री यादव ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की

– गुना जिले में हुई सड़क दुर्घटना, 14 लोगों की मौत, 18 घायल
भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुना जिले में हुई सड़क दुर्घटना में मृत लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा के साथ ही घटना की जांच के आदेश दिये।
गौरतलब है कि गुना-आरोन रोड पर एक निजी बस और डंपर के बीच हुई आमने सामने की भिड़ंत से यात्री बस में लगी आग में झुलसकर कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात करीब नौ बजे दुर्घटना तब हुई, जब एक बस आरोन की ओर जा रही थी, जबकि डंपर गुना की ओर जा रहा था। एसपी ने कहा कि घटना के समय बस में लगभग 55 यात्री सवार थे और उनमें से चार किसी तरह बस से बाहर निकलकर बचने में कामयाब रहे। गुना कलेक्टर तरूण राठी ने कहा कि प्रशासन घटना की जांच कर रहा है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस घटना को दुखद बताते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स पर जारी संदेश में, कहा कि घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद मैंने कलेक्टर और एसपी (पुलिस अधीक्षक) से बात की और उन्हें राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया।

×
Date : 29 December 2023 Posted By : EDITOR
MP: मुख्यमंत्री यादव ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की
News Image

- गुना जिले में हुई सड़क दुर्घटना, 14 लोगों की मौत, 18 घायल
भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुना जिले में हुई सड़क दुर्घटना में मृत लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा के साथ ही घटना की जांच के आदेश दिये।
गौरतलब है कि गुना-आरोन रोड पर एक निजी बस और डंपर के बीच हुई आमने सामने की भिड़ंत से यात्री बस में लगी आग में झुलसकर कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात करीब नौ बजे दुर्घटना तब हुई, जब एक बस आरोन की ओर जा रही थी, जबकि डंपर गुना की ओर जा रहा था। एसपी ने कहा कि घटना के समय बस में लगभग 55 यात्री सवार थे और उनमें से चार किसी तरह बस से बाहर निकलकर बचने में कामयाब रहे। गुना कलेक्टर तरूण राठी ने कहा कि प्रशासन घटना की जांच कर रहा है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस घटना को दुखद बताते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स पर जारी संदेश में, कहा कि घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद मैंने कलेक्टर और एसपी (पुलिस अधीक्षक) से बात की और उन्हें राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: VIT भोपाल यूनिवर्सिटी में 3 अक्टूबर को होगा 7वां वार्षिक दीक्षांत समारोह

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh: VIT भोपाल यूनिवर्सिटी में 3 अक्टूबर को होगा 7वां वार्षिक दीक्षांत समारोह पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी (रिटायर्ड) मुख्य अतिथि और इन-स्पेस (IN-SPACe) के निदेशक डॉ. विनोद कुमार विशिष्ट अतिथि होंगे। विभिन्न संकायों के 3571 विद्यार्थियों को दी जाएगी डिग्री, 21 मेधावियों को मिलेगा गोल्ड मेडल। सीहोर […]

हमारा शरीर लघु ब्रह्मांड, इसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip हमारा शरीर लघु ब्रह्मांड, इसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मां के गर्भ से आने के बाद शरीर पल-पल बदलता है, योग और व्यायाम से शरीर को स्वस्थ रखने का दिया संदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दशहरा मैदान पर पंख मैराथन को झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, मंच पर […]