Chintu became Indore city president and Vipin became district

MP: चिंटू इंदौर शहर अध्यक्ष और विपिन बने जिला अध्यक्ष:दोनों 2023 के विधानसभा चुनाव हार चुके हैं

MP: चिंटू इंदौर शहर अध्यक्ष और विपिन बने जिला अध्यक्ष:दोनों 2023 के विधानसभा चुनाव हार चुके हैं

इंदौर : कांग्रेस ने इंदौर शहर और जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। इंदौर शहर अध्यक्ष पद पर चिंटू चौकसे को नियुक्त किया गया है। चौकसे फिलहाल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हैं और अब वे दोनों जिम्मेदारियां संभालेंगे। जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विपिन वानखेड़े को दी गई है। विपिन इंदौर के निवासी हैं और आगर मालवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। जिलाध्यक्ष के लिए उनका नाम चौंकाने वाला रहा, क्योंकि वे पिछले 15 सालों से आगर मालवा क्षेत्र में सक्रिय थे। माना जा रहा है कि आने वाले समय में उन्हें इंदौर जिले की राजनीति में आगे बढ़ाने का अवसर इस पद के माध्यम से दिया जा रहा है। विपिन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इंदौर शहर अध्यक्ष बनाए गए चिंटू चौकसे ने 2023 का विधानसभा चुनाव इंदौर-2 सीट से लड़ा था, जिसमें उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने कांग्रेस के नव-नियुक्त शहर अध्यक्ष को 1 लाख 7 हजार 47 वोटों से हराया था। यह जीत प्रदेश में रिकॉर्ड रही। 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के रमेश मेंदोला प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले उम्मीदवार बने थे। वहीं, जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए विपिन वानखेड़े भी 2023 का विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। उन्हें आगर विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी मधु गहलोत ने 13 हजार 2 वोटों के अंतर से हराया था। यह इस विधानसभा सीट की सबसे बड़ी हार मानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP-UP: एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP-UP: एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश साझा विरासत के साथ बढ़ रहे हैं आगे दृढ़ संकल्प और सतत् प्रयासों से मध्यप्रदेश हुआ नक्सल मुक्त विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के मध्य हुआ एमओयू […]

Madhya Pradesh: उज्जैन में 3 से 5 अप्रैल को होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम”

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: उज्जैन में 3 से 5 अप्रैल को होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम” प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान पर होगा वैश्विक मंथन मुख्यमंत्री डॉ. यादव सम्मेलन में होंगे शामिल भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 3 अप्रैल को उज्जैन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन […]