Christmas preparations begin with cake mixing at The Park Indore

The Park Indore : द पार्क इंदौर में केक मिक्सिंग के साथ शुरू हुई क्रिसमस की तैयारी

इंदौर : जैसे ही सर्दियों ने दस्तक दी है, दुनिया भर में क्रिसमस की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में द पार्क (The Park Indore) इंदौर में केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने पारंपरिक तरीके से क्रिसमस की शुरुआत का जश्न मनाया। सेरेमनी में चैरी, डेट्स, प्लम, और अन्य प्रकार के ड्राई फ्रूट्स के साथ करंट्स, सॉल्टनेज, ड्राइड फिग्स, ग्लेस चैरिज, ब्राउन शुगर, मिक्स्ड मसाले, और बादाम फ्लैक्स को मिलाकर केक का बेस तैयार किया गया। द पार्क के एक्जीक्यूटिव शेफ संतोष यादव ने बताया कि, “क्रिसमस केक को बनाने के लिए जिंजर पील, ऑरेंज पील के साथ काजू-बादाम और बाकी ड्राईफ्रूट्स को वाइन में भिगोने के लिए एक महीना पहले से रख दिया जाता है। क्रिसमस से एक दिन पहले यानी 24 दिसंबर को इससे प्लम केक तैयार किया जाता है। केक मिक्सिंग सेरेमनी क्रिसमस के आगमन और सर्दियों की शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है। इस विशेष आयोजन में होटल के प्रतिष्ठित मेहमान और शहर के कई लोग शामिल हुए। सभी ने इस समृद्ध परंपरा का हिस्सा बनकर इसे आनंदमय और यादगार बनाया।

×
Date : 25 November 2025 Posted By : EDITOR
The Park Indore : द पार्क इंदौर में केक मिक्सिंग के साथ शुरू हुई क्रिसमस की तैयारी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार पर्यटन निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में महत्वपूर्ण एमओयू के साथ प्रदान किये लेटर ऑफ अवॉर्ड पर्यटन निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठक में आए करोड़ों रुपये के निवेश […]

भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन

📰 Generate e-Paper Clip भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन नए ICCT और MANIT अध्ययन के अनुसार, इलेक्ट्रिक बसें प्रति किलोमीटर 54% कम ऊर्जा का उपयोग करती हैं और इलेक्ट्रिक कचरा संग्रह ट्रक डीजल समकक्षों की […]