CISF plays an important role in the development of the Amit Shah

देश के विकास में सीआईएसएफ की अहम भूमिका : अमित शाह

बीते 56 वर्षों में सुरक्षा तंत्र को किया मजबूत

चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को तमिलनाडु के अरक्कोणम में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सीआईएसएफ की पत्रिका सेंटिनल का विमोचन किया और परेड का निरीक्षण किया।
सीआईएसएफ के देश विकास में योगदान की सराहना करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा, कि सीआईएसएफ ने बीते 56 वर्षों में देश के औद्योगिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया है। देश के विकास और सुरक्षा में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। मैं सीआईएसएफ के प्रत्येक कर्मी को उनके योगदान के लिए बधाई देता हूं।
शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
गृह मंत्री ने सीआईएसएफ के 127 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, इन जवानों ने विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा कर्तव्यों का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका बलिदान ही भारत को दुनिया के सामने गर्व से खड़ा करता है।
तमिल भाषा को लेकर बड़ा ऐलान
अमित शाह ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की भर्ती में मातृभाषा को शामिल करने की घोषणा करते हुए कहा, कि अब उम्मीदवार तमिल सहित 8 भाषाओं में परीक्षा दे सकेंगे। उन्होंने तमिलनाडु सरकार से मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में तमिल भाषा को शामिल करने का अनुरोध किया।

×
Date : 08 March 2025 Posted By : EDITOR
देश के विकास में सीआईएसएफ की अहम भूमिका : अमित शाह
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला

📰 Generate e-Paper Clip रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला: मॉस्को में 2 की मौत UNN: रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन रविवार को मॉस्को और आसपास के इलाकों में यूक्रेन ने 1600 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। रूसी […]

पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप

📰 Generate e-Paper Clip पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप UNN: पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को अगले हफ्ते उनकी (इमरान) पार्टी के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले रविवार को हिरासत […]