CJI Sanjiv Khanna recommended 406 judges

सीजेआई संजीव खन्ना ने 406 जजों की सिफारिश की

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने भी रिटायरमेंट से पहले उन 406 नामों की लिस्ट भी जारी कर दी है जो कोलेजियम के लिए केन्द्र सरकार को भेजे थे। इसमें से 221 उम्मीदवारों को केन्द्र सरकार ने मंजूरी दे दी है और बाकी या तो वेटिंग लिस्ट में हैं या फिर उन उम्मीदवारों के नाम को खारिज कर दिया है। सीजेआई संजीव खन्ना ने जिन उम्मीदवारों के नाम को कोलेजियम के लिए भेजा उसमें कितने एससी, कितने एसटी और कितने ओबीसी थे। भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने अपनी रिटायरमेंट से एक हफ्ते पहले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की नियुक्तियों के लिए की गई सिफारिशों का डिटेल को पब्लिक कर दिया है। इसमें 9 नवंबर 2022 से 5 मई इस साल तक की सभी सिफारिशों को शामिल किया है जिसमें जाति, लिंग और क्या उम्मीदवार किसी मौजूदा या सेवानिवृत्त हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के जजों के रिश्तेदार या परिवार से है।
सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जारी जानकारी के अनुसार, कोलेजियम द्वारा सरकार को सिफारिश किए गए 406 उम्मीदवारों में से 221 को सरकार ने मंजूरी दी है, जबकि बाकी नाम या तो वेटिंग लिस्ट में है या उन्हें खारिज कर दिया गया है। डेटा से पता चलता है कि 406 में से केवल 34 महिलाएं थीं। केवल आठ उम्मीदवार अनुसूचित जाति से थे। 7 अनुसूचित जनजाति से थे। 32 उम्मीदवार अन्य पिछड़ा वर्ग से थे। 7 पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग से थे और 14 उम्मीदवार मौजूदा या रिटायर जजों से संबंधित थे। नियुक्तियों पर अतिरिक्त डेटा का खुलासा करने का निर्णय सभी 31 सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों द्वारा अपनी संपत्ति सार्वजनिक रूप से घोषित करने के एक महीने बाद आया है। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना 14 मई को रिटायर हो रहे हैं।

×
Date : 07 May 2025 Posted By : EDITOR
सीजेआई संजीव खन्ना ने 406 जजों की सिफारिश की
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]