cm arvind kejriwal bhopal

मध्यप्रदेश : CM केजरीवाल बोले – एक मौका दे दो, बिजली, इलाज सब फ्री कर दूंगा , watch video सुनिए क्या कहा

 

CM केजरीवाल बोले – एक मौका दे दो, बिजली, इलाज सब फ्री कर दूंगा 

‘आप’ को मौका दो, काम न करूं तो वापस वोट मांगने नहीं आऊंगा – केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री शिवराज पर तंज कसते हुए कहा कि मामा एक समस्या है और जिसको मामा को हटाना है वह झाडू का बटन दबा दें। इस बार एक मौका आम आदमी पार्टी को दे दो अगर काम नहीं करूंगा तो दोबारा वोट मांगने नहीं आउंगा।

 

 

 

 

भोपाल । मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। सभी 230 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित सभा में चुनावी शंखनाद कर दिया। केजरीवाल और मान अपराह्न करीब 03 बजे सभा स्‍थल पर पहुंचे। ‘आप’ की इस मेगा सभा में प्रदेशभर से पार्टी के हजारों कार्यकर्ता शामिल हैं। सभा स्‍थल पर सुबह तकरीबन 11 बजे से ही कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। सभा में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक, विधायक भूपेन्द्र सिंह जून, प्रदेश के प्रभारी मुकेश गोयल भी उपस्थित हैं। सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी समस्या है कि यहां सरकार ख़रीदी और बेची जाती है। प्रदेश का हर नागरिक आज बेबस महसूस कर रहा है। चुनाव खत्म होने के बाद एक पार्टी एमएलए बेचने निकल जाती है कि 10% पर एमएलए ले लो और दूसरी पार्टी ख़रीद लेती है। इन्होंने लोकतंत्र की पूरी व्यवस्था और संविधान को बाज़ार बना दिया जहां पर खुले आम विधायक खरीदे और बेचे जाते है।
केजरीवाल ने कहा कि सिंगरौली में ट्रेलर देखा था अब फिल्म दिखाएंगे। कांग्रेस व भाजपा को 45 साल 20 साल मौका दिया पर कुछ नहीं किया। इस बार आप को देकर देख लो, काम न करूं तो वापस वोट मांगने नहीं आऊंगा। दिल्ली के लोगों ने मुझे 49 दिन.का मौका दिया था फिर प्यार हो गया। दिल्ली की बात पंजाब पहुंची तो वहां भी हमें सरकार बनी। एक मौका दे दो, बिजली फ्री दूंगा। स्कूल का कायाकल्प किया। मप्र वालों एक मौका देकर देखो, बच्चों का भविष्य बना दूंगा। दिल्ली में 50 लाख तक का इलाज मुफ्त। मप्र मौका दे तो उन्हें भी मुफ्त इलाज दूंगा। दिल्ली में 12 लाख को नौकरी दी, पंजाब में 27 हजार को। मप्र का युवा मौका दे तो सबको नौकरी देंगे। कर्मचारियों को नियमित कर देंगे। पहले धर्म की राजनीति थी, हमने काम की राजनीति शुरू की। आजादी के बाद से किसी ने स्कूल नहीं बनाए। हमें काम करना आता है। गुजरात में घुस गए 2027 में सरकार बना लेंगे। सत्येंद्र जैन ने बिजली मुफ्त दी। मोहल्ला क्लीनिक बनाए। मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में कमाल कर दिया। शानदार भवन है। लोग निजी स्कूलों से बच्चों को निकालकर सरकारी स्कूलों में डाल रहे हैं। दोनों को प्रधानमंत्री ने जेल भेज दिया। देश का प्रधानमंत्री कम पढ़ा लिखा होगा तो कोई भी बुद्धू बना देगा। जो अफसर कहेंगे, वही कर देंगे। केजरीवाल ने कहा कि मप्र में व्यापमं घोटाला आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला है। प्रधानमंत्री को व्यापमं नहीं दिखाई दिया। लोगों ने कई घोटालों के दस्तावेज दिए। भाजपा भ्रष्टाचार करने से मना नहीं करती, बस पार्टी में आकर करो। पंजाब के सीएम ने स्वास्थ्य मंत्री को जेल भेज दिया। हमारे विधायक को भी गिरफ्तार करवा दिया। हम अपने वालों पर कार्रवाई की हिम्मत रखते हैं। मप्र में झाड़ू लगेगी, पर मेहनत करनी पड़ेगी।
पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कहा
पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मप्र की स्थिति पंजाब से मिलती जुलती है। हमारे यहां भी मालवा है। समस्याएं भी मिलती जुलती हैं। एक साल पहले पंजाब के लोगों ने केजरीवाल के वादों पर भरोसा कर हमें चुना। हमने 26,749 युवा को नौकरी दी। हमने करेप्शन के खिलाफ मुहिम चलाई। सैकड़ों रिश्वतखोर जेल में हैं। बस नीयत का फर्क है। सच्ची नीयत वाले नेताओं की कमी रह गई, वो भी हो जाए तो यह देश विश्व में छा जाए। भगवंत मान ने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि अच्छे काम करने वालों के पीछे पड़े हैं। वे चाहते हैं बच्चे न पढ़ें । क्योंकि ऐसा हुआ तो लोग सोच समझकर वोट देने लगेंगे। उन्‍होंने एलआइसी को खतरे में डाल दिया। वो साथ घूमता है। तेल, रेल और भेल बेच दिया। राज्यों के हक मारे जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]

राम मंदिर चोरी: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन कार्यवाहक महासचिव नियुक्त

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राम मंदिर चोरी: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन कार्यवाहक महासचिव नियुक्त अयोध्या । राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की हुई पहली महत्वपूर्ण बैठक में बड़े फैसले हुए हैं। ट्रस्ट ने महासचिव […]