CM Dr. Mohan Yadav suddenly reached the cart vendor

अचानक ठेले वाले के पास पहुंचे CM डॉ. मोहन यादव

अचानक ठेले वाले के पास पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, खरीदे फल-किया डिटीजल पेमेंट, उनका अंदाज दिल जीत लेगा आपका

– सीएम डॉ. यादव को अपने बीच देख चौंक गई जनता
– सादगी ने लूट लिया लोगों का दिल
– सीएम डॉ. यादव ने किया ट्रैफिक नियमों का पालन

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के निवासी उस वक्त चौंक गए, जब 10 जुलाई की रात प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव अचानक उनके बीच जा पहुंचे। सीएम डॉ. यादव ने बाजार में न केवल आम जनता से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना, बल्कि ठेले वाले से फल भी खरीदे। उन्होंने फल बेचने वाले को डिजीटल पेमेंट भी किया। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक नियमों का पालन भी किया। उनकी सादगी लोगों को पसंद आई। जनता को यकीन ही नहीं हुआ कि उनके प्रदेश का मुख्यमंत्री इतनी सहजता से उनके बीच खड़ा है। सीएम डॉ. यादव के इस अंदाज की लोगों ने जमकर तारीफ की। गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने चिर-परिचित अंदाज में सारे प्रोटोकॉल तोड़कर न्यू मार्केट में जनता के बीच पहुंच गए। उन्होंने यहां एक विक्रेता से खुद फल खरीदे। उन्होंने फल खरीदने के बाद तत्काल डिजिटल भुगतान भी कर दिया। उन्होंने ने ठेले वालों से उनके व्यवसाय के संबंध में बातचीत भी की। उन्होंने आम जनता का भी हालचाल जाना। बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव सादगी के साथ सिर्फ दो वाहनों में बाजार पहुंचे और 15 मिनट रुक कर फल खरीदे और निवास लौट गए। उनका यह अंदाज लोगों को चौंका गया।


ट्रैफिक सिग्नल का किया पालन
इतना ही नहीं, लौटते समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रेड सिग्नल पर खुद गाड़ी रोककर ट्रैफिक नियमों का पालन किया। इस तरह उन्होंने यह भी स्पष्ट संदेश दिया कि कानून का पालन हर नागरिक का कर्तव्य है, चाहे वह आम हो या विशेष। उनका सादगीपूर्ण व्यवहार प्रदेशवासियों को यह प्रेरणा देता है कि नेतृत्व का अर्थ केवल उच्च पद पर बैठना नहीं, बल्कि आचरण से उदाहरण प्रस्तुत करना भी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]

IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 75 और यशस्वी जायसवाल ने 55 रन बनाए IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शुक्रवार को खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को […]