cm Dr. Yadav inaugurated the newly constructed Snehdham indore

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर को 565 करोड़ रुपये से अधिक के लागत के विकास कार्यों की दी सौगातें

Madhya Pradesh:  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर को 565 करोड़ रुपये से अधिक के लागत के विकास कार्यों की दी सौगातें

बुजुर्गों की सेवा, सम्मान और सुरक्षा हमारी संस्कृति का हिस्सा- CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुजुर्गों को दी बड़ी सौगात- 18 करोड़ रुपये से नव निर्मित स्नेहधाम का किया लोकार्पण

इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में “स्नेहधाम” भवन के लोकार्पण अवसर पर कहा कि यह प्रकल्प केवल सामाजिक सुरक्षा नहीं बल्कि सुरक्षित आवास सुविधा भी सुनिश्चित करता है। यह अपने आप में एक बड़ा और संवेदनशील कदम है, जो वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और उत्तरदायित्व की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा, सम्मान और सुरक्षा हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा, सम्मानजनक जीवन और सुरक्षित आवास सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इंदौर मंु 18 करोड़ रुपये की लागत से “स्नेह धाम” भवन इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाया गया है। प्रदेश में अपने तरह की इस पहली अभिनव पहल का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज किया। स्नेहधाम भवन में बुजुर्गों के लिए भोजन, चिकित्सा, मनोरंजन, स्वाध्याय, ध्यान और परामर्श जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें। यहां बुजुर्गों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में इंदौर को 565 करोड़ रुपये से अधिक के लागत के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इस मौके पर लगभग 90 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया और 476 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री मधु वर्मा, श्री मनोज पटेल तथा श्री गोलू शुक्ला, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी.अहिरवार, श्री श्रवण चावड़ा भी विशेष रूप से मौजूद थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समय के साथ सामाजिक ढांचा बदला है – कई बुजुर्ग दंपत्ति आज अकेले हैं, किसी के बच्चे विदेश में हैं तो कोई नौकरी के कारण दूर शहरों में रहते हैं। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित, आत्मसम्मानजनक और सुसज्जित आवास की आवश्यकता को स्नेहधाम जैसी पहलें पूरी करेंगी। मुख्यमंत्रीजी ने कहा कि इंदौर सिर्फ स्वच्छता में ही नहीं, बल्कि सामाजिक नवाचारों और जनकल्याण की दिशा में भी लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहा है और आगे भी निभाता रहेगा।
सर्वसुविधायुक्त स्नेह धाम- प्रदेश में अपने तरह की पहली अभिनव पहल
वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा, सम्मान और सुरक्षित आवास सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से इंदौर विकास प्राधिकरण ने एक अभिनव पहल की है। योजना क्रमांक 134 के अंतर्गत लगभग 20 हजार वर्गफीट के भूखंड पर “स्नेहधाम” सीनियर सिटीजन कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया है। यह भवन प्रदेश में अपने तरह का पहला है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ सर्वसुविधायुक्त निःशुल्क आवास की व्यवस्था की गई है।
इस 6 मंजिला भवन में कुल 32 फ्लैट बनाए गए हैं। जिसमें 2 BHK के 22 फ्लैट तथा 1 BHK के 10 फ्लैट शामिल हैं। लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस भवन में वरिष्ठ नागरिकों के अनुकूल सभी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। परिसर में 24×7 सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और डीजी सेट से बैकअप की भी व्यवस्था की गई है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए दो लिफ्ट भी रहेगी। प्रत्येक फ्लेट में 24×7 पानी, बिजली, गीजर, स्टडी टेबल, सोफा, टी.वी., फ्रिज, माइक्रोवेव, आदि सुविधाएँ हैं। कॉल करने पर चाय, नाश्ता, भोजन की रूम सर्विस भी रहेगी। साथ ही प्रथम तल पर मॉड्यूलर किचन, स्टाफ, डाइनिंग हॉल आदि हैं। प्रातः चाय से लेकर रात्रि भोजन तक की सभी व्यवस्थाएँ की गई है। भोजन का मीनू भी सर्वसम्मति से तय होगा। परिसर में वॉक करने के साथ-साथ इनडोर गेम्स जैसे बिलियर्ड्स, कैरम, चैस आदि की सुविधा उपलब्ध है। योग, प्राणायाम हेतु भी पृथक से प्रशिक्षक रहेंगे। स्वास्थ्य सुविधा की दृष्टि से नियमित चेकअप के लिए नर्सिंग स्टाफ 24×7 रहेगा। विस्तृत जांच व उपचार हेतु निकटतम अस्पताल से अनुबंध किया गया है ताकि तत्काल उपचार प्राप्त हो सके। संपूर्ण परिसर में 64 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आवश्यकतानुसार और लगाए जायेंगे । बाहर परिसर में 24×7 सुरक्षा गार्ड लगाये गये हैं। प्रत्येक फ्लोर पर एक-एक अटेंडेंट भी रहेंगे। संचालन हेतु निविदा के माध्यम से होटल बालाजी सेंट्रल फर्म का चयन किया गया है। फर्म द्वारा अपनी टीम कार्य हेतु नियुक्त कर दी गई है। इसमें बुकिंग प्रारंभ हो गई है। इस प्रकार इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित यह भवन वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर आवास सुविधा प्रदान करने के साथ सुरक्षित वातावरण प्रदान करेगा जहाँ वे अपने जैसे ही नागरिकों के साथ प्रसन्नता पूर्वक रह सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

खाड़ी देशों में रह रहे म.प्र. के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली और भोपाल में कंट्रोल रूम स्थापित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱खाड़ी देशों में रह रहे म.प्र. के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली और भोपाल में कंट्रोल रूम स्थापित भोपाल : म.प्र. शासन ने मध्य-पूर्व देशों की वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को देखते हुए खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, […]

Gujarat to Madhya Pradesh: गुजरात से मध्यप्रदेश तक ‘सरदार एकता यात्रा’ 2026 का भव्य आयोजन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Gujarat to Madhya Pradesh: गुजरात से मध्यप्रदेश तक ‘सरदार एकता यात्रा’ 2026 का भव्य आयोजन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सरदार एकता यात्रा’अब मध्यप्रदेश की धरती पर एकता और अखंडता का संदेश की ओर अग्रसर है। यह यात्रा देश की एकता, […]