CM Nitish Kumar heartily thanked all voters for NDA Bihar elections

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव में NDA की जीत पर CM नीतीश कुमार ने सभी मतदाताओं का ह्रदय से किया धन्यवाद

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव में NDA की जीत पर CM नीतीश कुमार ने सभी मतदाताओं का ह्रदय से किया धन्यवाद

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को प्रचंड जीत मिली। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी सम्मानित मतदाताओं को नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद। प्रधानमंत्री मोदी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।” उन्होंने आगे लिखा कि एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है। इस भारी जीत के लिए एनडीए गठबंधन के सभी साथियों, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी एवं उपेंद्र कुशवाहा को भी धन्यवाद एवं आभार। आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।
वहीं, केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एनडीए की जीत पर कहा कि बिहार की जनता ने जिस तरह से एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया है और अगले पांच साल बिहार को विकास की ओर ले जाने का फैसला किया है, उसके लिए मैं विशेष रूप से उन्हें धन्यवाद और बधाई देता हूं।
उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन सरकार को मजबूत करने का ऐसा क्षण आ गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार अगले पांच साल बिहार को विकास की ओर ले जाने का काम करेंगे। यह उन लोगों को जवाब है जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य, एनडीए के कार्यकाल, जंगलराज के होने या न होने और प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में बिहार कितना है, इस पर सवाल उठाते थे। पांच दलों का यह गठबंधन एक विजयी संयोजन है।
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बिहार की जनता का एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार भाजपा और बिहार में हमारे एनडीए सहयोगियों को इस जीत पर बधाई। मुझे विश्वास है कि एनडीए की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में बिहार का सुशासन और विकास नई गति के साथ आगे बढ़ेगा।”

×
Date : 14 November 2025 Posted By : EDITOR
Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव में NDA की जीत पर CM नीतीश कुमार ने सभी मतदाताओं का ह्रदय से किया धन्यवाद
News Image

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव में NDA की जीत पर CM नीतीश कुमार ने सभी मतदाताओं का ह्रदय से किया धन्यवाद

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को प्रचंड जीत मिली। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी सम्मानित मतदाताओं को नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद। प्रधानमंत्री मोदी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।" उन्होंने आगे लिखा कि एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है। इस भारी जीत के लिए एनडीए गठबंधन के सभी साथियों, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी एवं उपेंद्र कुशवाहा को भी धन्यवाद एवं आभार। आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।
वहीं, केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एनडीए की जीत पर कहा कि बिहार की जनता ने जिस तरह से एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया है और अगले पांच साल बिहार को विकास की ओर ले जाने का फैसला किया है, उसके लिए मैं विशेष रूप से उन्हें धन्यवाद और बधाई देता हूं।
उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन सरकार को मजबूत करने का ऐसा क्षण आ गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार अगले पांच साल बिहार को विकास की ओर ले जाने का काम करेंगे। यह उन लोगों को जवाब है जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य, एनडीए के कार्यकाल, जंगलराज के होने या न होने और प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में बिहार कितना है, इस पर सवाल उठाते थे। पांच दलों का यह गठबंधन एक विजयी संयोजन है।
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "बिहार की जनता का एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार भाजपा और बिहार में हमारे एनडीए सहयोगियों को इस जीत पर बधाई। मुझे विश्वास है कि एनडीए की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में बिहार का सुशासन और विकास नई गति के साथ आगे बढ़ेगा।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]