CM Sarma made a big disclosure in the House, saying Zubin Garg

CM सरमा ने सदन में किया बड़ा खुलासा, बोल- जुबिन गर्ग की हुई हत्या

सीएम सरमा ने सदन में किया बड़ा खुलासा, बोल- जुबिन गर्ग की हुई हत्या

सिंगापुर में सिंगर की मौत पर विधानसभा में उठा मामला

दिसपुर । मशहूर गायक जुबिन गर्ग की सिंगापुर में हुई मौत एक बड़ा सवाल बनी हुई है। ऐसे में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सदन में कहा, कि जुबिन की हत्या की गई थी और जिन्होंने ऐसा किया, वे कानून से बच नहीं पाएंगे। प्रारंभ से ही सिंगापुर प्रशासन इसे एक सामान्य हादसा बता रहा और आधिकारिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया था, लेकिन असम सरकार इसे हत्या मानती है और अब जांच भी शुरू कर दी गई है।
सीएम सरमा असम विधानसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, कि शुरुआती जांच के बाद, असम पुलिस को विश्वास था कि यह गैर-इरादतन हत्या का मामला नहीं था, बल्कि यह एक सीधे तौर पर हत्या का मामला था। सीएम सरमा ने दावा करते हुए कहा, कि इस मामले के आरोपियों में से ही एक ने गर्ग की हत्या की, और दूसरों ने उसकी मदद की। इसलिए हत्या मामले में चार से पांच लोगों पर मामला दर्ज किया जा रहा है। सीएम सरमा ने विपक्ष के सवालों पर कहा, कि असम में विपक्ष के बेहूदा बयान सुनकर ऐसा प्रतीत होता है कि अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के चक्कर में ये लोग ज़ुबिन गर्ग के हत्यारों की वकालत करने लगे हैं। इनकी नजरें कहीं और हैं और निशाना कहीं और।
बहरहाल असम और पूर्वोत्तर भारत की सुरीली आवाज माने जाने वाले मशहूर गायक जुबिन गर्ग की मौत अभी तक रहस्य बनी हुई है। जुबिन की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में हुई थी। गौरतलब है कि जुबिन नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में हिस्सा लेने और परफॉर्म करने सिंगापुर टूर पर गए थे। बताया जाता है कि घटना के दिन जुबिन सेंट जॉन आइलैंड के पास एक यॉट में मौजूद थे। इसी दौरान वो बिना लाइफ जैकेट पानी में उतरे और तभी उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। जुबिन की मौत पर परिवार, प्रशंसकों और कुछ राजनीतिक नेताओं ने सवाल उठाए हैं। इसके चलते अब असम सरकार ने विधानसभा में बयान दिया और बताया कि एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) और एक सदस्यीय न्यायिक आयोग बनाया है। यही नहीं बल्कि भारत सरकार ने भी सिंगापुर से जांच में मदद के लिए एमएलएटी प्रक्रिया प्रारंभ की है।

×
Date : 26 November 2025 Posted By : EDITOR
CM सरमा ने सदन में किया बड़ा खुलासा, बोल- जुबिन गर्ग की हुई हत्या
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]