CM Shivraj said I do not run the government I run the family

CM शिवराज ने कहा- मैं सरकार नहीं, परिवार चलाता हूं

सागर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को देवरी में आयोजित सभा में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा जब कमलनाथ मुख्यमंत्री बने तो रोते रहते थे। कहते थे कि मैं खजाना खाली कर गया। क्या रोते हुए मुख्यमंत्री अच्छा लगता है। सीएम ने कहा कि मैं सरकार नहीं चलाता, परिवार चलाता हूं और पूरा मध्य प्रदेश मेरा परिवार है। मध्य प्रदेश ही मेरा मंदिर है। ऐसा कोई भाई नहीं होगा, जिसकी एक करोड़ 32 लाख बहनें हो। जो बहनें इस योजना से वंचित रह गई हैं उनके नाम भी पोर्टल खोलकर जोड़ दिए जाएंगे। सरकार बनने पर 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया जाएगा। मेरी कोशिश रहेगी कि बहनों के लिए हर महीने 10000 रुपये खाते में पहुंचे। महिला सशक्तिकरण मेरा मिशन है।
गुरुवार को मुख्यमंत्री ने मोहनगढ़ और छतरपुर के नौगांव में भी जनसभा को संबोधित किया। सीएम चौहान ने टीकमगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह बुंदेला पर तंज कसते हुए कहा कि हमें ऐसे व्यक्ति को अपने क्षेत्र की विधायकी नहीं देनी है, जिसके घर दूसरे प्रदेश की पुलिस उन्हें ढूंढने के लिए आए।

×
Date : 03 November 2023 Posted By : EDITOR
CM शिवराज ने कहा- मैं सरकार नहीं, परिवार चलाता हूं
News Image

सागर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को देवरी में आयोजित सभा में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा जब कमलनाथ मुख्यमंत्री बने तो रोते रहते थे। कहते थे कि मैं खजाना खाली कर गया। क्या रोते हुए मुख्यमंत्री अच्छा लगता है। सीएम ने कहा कि मैं सरकार नहीं चलाता, परिवार चलाता हूं और पूरा मध्य प्रदेश मेरा परिवार है। मध्य प्रदेश ही मेरा मंदिर है। ऐसा कोई भाई नहीं होगा, जिसकी एक करोड़ 32 लाख बहनें हो। जो बहनें इस योजना से वंचित रह गई हैं उनके नाम भी पोर्टल खोलकर जोड़ दिए जाएंगे। सरकार बनने पर 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया जाएगा। मेरी कोशिश रहेगी कि बहनों के लिए हर महीने 10000 रुपये खाते में पहुंचे। महिला सशक्तिकरण मेरा मिशन है।
गुरुवार को मुख्यमंत्री ने मोहनगढ़ और छतरपुर के नौगांव में भी जनसभा को संबोधित किया। सीएम चौहान ने टीकमगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह बुंदेला पर तंज कसते हुए कहा कि हमें ऐसे व्यक्ति को अपने क्षेत्र की विधायकी नहीं देनी है, जिसके घर दूसरे प्रदेश की पुलिस उन्हें ढूंढने के लिए आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. भारतीय पत्रकारिता महोत्सव : सप्तऋषि सम्मान से इंदौर के 75+ श्रेष्ठ मीडियाकर्मी सम्मानित

📰 Generate e-Paper Clip स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. भारतीय पत्रकारिता महोत्सव : सप्तऋषि सम्मान से इंदौर के 75+ श्रेष्ठ मीडियाकर्मी सम्मानित चौथा संसार के पत्रकार अजयसिंह तोमर भी सप्तऋषि सम्मान से सम्मानित अजयसिंह तोमर पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और चौथा संसार के माध्यम से जनसरोकारों से जुड़े विषयों को […]