CM Yogi thanked the PM for the reduction in the prices of

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कटौती पर CM योगी ने पीएम का आभार जताया

 

लखनऊ। रक्षा बंधन से ठीक पहले केंद्र सरकार ने लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती कर दी है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे देश की करोड़ों माताओं-बहनों के रूप में मातृ शक्ति के लिए ‘विशिष्ट उपहार’ करार दिया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इसके अतिरिक्त, उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए गैस कनेक्शन दिए जाने के फैसले को लेकर भी सीएम योगी ने पीएम मोदी के विजन की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर केंद्रीय कैबिनेट ने एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उज्जवला योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 200 रुपए की छूट और 75 लाख नए कनेक्शन देने की योजना अभिनंदनीय निर्णय है। इससे देश के अंदर 10 करोड़ 35 लाख लाभार्थी सीधे लाभान्वित होंगे। वहीं, प्रदेश के अंदर एक करोड़ 75 लाख से अधिक उज्जवला योजना के लाभार्थी भी सीधे इससे लाभान्वित होंगे। सीएम ने कहा कि वो प्रदेशवासियों की ओर से और प्रदेश के एक करोड़ 75 लाख लाभार्थियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी और केंद्रीय कैबिनेट को हृदय से धन्यवाद देता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]