CM Yogi thanked the PM for the reduction in the prices of

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कटौती पर CM योगी ने पीएम का आभार जताया

 

लखनऊ। रक्षा बंधन से ठीक पहले केंद्र सरकार ने लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती कर दी है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे देश की करोड़ों माताओं-बहनों के रूप में मातृ शक्ति के लिए ‘विशिष्ट उपहार’ करार दिया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इसके अतिरिक्त, उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए गैस कनेक्शन दिए जाने के फैसले को लेकर भी सीएम योगी ने पीएम मोदी के विजन की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर केंद्रीय कैबिनेट ने एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उज्जवला योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 200 रुपए की छूट और 75 लाख नए कनेक्शन देने की योजना अभिनंदनीय निर्णय है। इससे देश के अंदर 10 करोड़ 35 लाख लाभार्थी सीधे लाभान्वित होंगे। वहीं, प्रदेश के अंदर एक करोड़ 75 लाख से अधिक उज्जवला योजना के लाभार्थी भी सीधे इससे लाभान्वित होंगे। सीएम ने कहा कि वो प्रदेशवासियों की ओर से और प्रदेश के एक करोड़ 75 लाख लाभार्थियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी और केंद्रीय कैबिनेट को हृदय से धन्यवाद देता हूं।

×
Date : 30 August 2023 Posted By : EDITOR
घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कटौती पर CM योगी ने पीएम का आभार जताया
News Image

 

लखनऊ। रक्षा बंधन से ठीक पहले केंद्र सरकार ने लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती कर दी है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे देश की करोड़ों माताओं-बहनों के रूप में मातृ शक्ति के लिए 'विशिष्ट उपहार' करार दिया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इसके अतिरिक्त, उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए गैस कनेक्शन दिए जाने के फैसले को लेकर भी सीएम योगी ने पीएम मोदी के विजन की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर केंद्रीय कैबिनेट ने एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उज्जवला योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 200 रुपए की छूट और 75 लाख नए कनेक्शन देने की योजना अभिनंदनीय निर्णय है। इससे देश के अंदर 10 करोड़ 35 लाख लाभार्थी सीधे लाभान्वित होंगे। वहीं, प्रदेश के अंदर एक करोड़ 75 लाख से अधिक उज्जवला योजना के लाभार्थी भी सीधे इससे लाभान्वित होंगे। सीएम ने कहा कि वो प्रदेशवासियों की ओर से और प्रदेश के एक करोड़ 75 लाख लाभार्थियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी और केंद्रीय कैबिनेट को हृदय से धन्यवाद देता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]