Cobra commandos killed 08 Naxalites

कोबरा कमांडो ने 08 नक्सली कर दिए ढेर, हाईटेक हथियारों का जखीरा बरामद

कोबरा कमांडो ने 08 नक्सली कर दिए ढेर, हाईटेक हथियारों का जखीरा बरामद

बोकारो। झारखंड के बोकारो में कोबरा कमांडो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कई घंटों से चल रही इस मुठभेड़ में 08 नक्सली ढेर हो गए। उनके पास से सुरक्षा बलों ने अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं। खबर लिखे जाने तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी थी। अधिकारियों ने बताया कि झारखंड के बोकारो जिले में आज सुबह सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो और झारखंड पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ जिले में लालपनिया इलाके के लुगु हिल्स में सुबह करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है।उन्होंने बताया कि 209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) के जवानों ने अभियान शुरू किया जिसमें छह नक्सली मारे गए और दो इंसास राइफल, एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) एवं एक पिस्तौल बरामद की गई। अधिकारियों बताया कि इस मुठभेड़ में किसी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की खबर नहीं है। कोबरा सीआरपीएफ की स्पेशल यूनिट है, जो जंगल युद्ध संबंधी रणनीति में दक्षता के लिए जानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार और रसोई तक पहुँचता दिख रहा है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एलपीजी सप्लाई में […]

तेल का गहराया संकट, भारत ने ईरान से की बात कहा- कूटनीति से निकालें समाधान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तेल का गहराया संकट, भारत ने ईरान से की बात कहा- कूटनीति से निकालें समाधान नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी भीषण सैन्य संघर्ष और ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने कूटनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. […]