आसमान छू रहीं कॉफी की कीमतें, पिछले 10 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा दाम - Update Now News

आसमान छू रहीं कॉफी की कीमतें, पिछले 10 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा दाम

New Delhi : कॉफी की कीमतें आसामन छू रहीं हैं. हाल के दिनों में इसके दाम में काफी बढ़ोतरी हुई है. कॉफी के भाव पिछले एक साल से ही बढ़ रहे हैं और बीते एक महीने में काफी तेजी आई है, लेकिन बुधवार को कीमतें उच्च स्तर पर पहुंच गईं. फिलहाल कॉफी का दाम 10 साल में सबसे अधिक है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगले साल भी कॉफी बाजार में तेजी बरकरार रहेगी. ब्राजील, कोलंबिया, वियतनाम और इथोपिया जैसे देश कॉफी के प्रमुख उत्पादक हैं. ब्राजील सहित अन्य देशों में खराब मौसम के कारण कॉफी उत्पादन पर असर पड़ा है. इसके अलावा बीते एक साल में मांग में भारी बढ़ोतरी दर्ज हुई है. कॉफी की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे ये प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं. इसके अलावा, पोर्ट पर लंबी कतार, किराया भाड़ा में बढ़ोतरी और ट्रांसपोर्ट में परेशानी के कारण भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं.
कीमतों में 100 प्रतिशत से अधिक की हुई बढ़ोतरी
कॉमर्शियल कॉफी की कीमतों में 100 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. वहीं स्पेशलिटी कॉफी की कीमतों में 20 से 30 प्रतिशत की तेजी है. अगर भारतीय बाजार की बात करें तो यहां भी कॉफी की कीमतों में बढ़त का दौर जारी है. बीते एक वर्ष में दाम में 100 प्रतिशत का उछाल आया है. वहीं पिछले एक महीने में ही 21 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है.

×
Date : 10 December 2021 Posted By : EDITOR
आसमान छू रहीं कॉफी की कीमतें, पिछले 10 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा दाम
News Image

New Delhi : कॉफी की कीमतें आसामन छू रहीं हैं. हाल के दिनों में इसके दाम में काफी बढ़ोतरी हुई है. कॉफी के भाव पिछले एक साल से ही बढ़ रहे हैं और बीते एक महीने में काफी तेजी आई है, लेकिन बुधवार को कीमतें उच्च स्तर पर पहुंच गईं. फिलहाल कॉफी का दाम 10 साल में सबसे अधिक है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगले साल भी कॉफी बाजार में तेजी बरकरार रहेगी. ब्राजील, कोलंबिया, वियतनाम और इथोपिया जैसे देश कॉफी के प्रमुख उत्पादक हैं. ब्राजील सहित अन्य देशों में खराब मौसम के कारण कॉफी उत्पादन पर असर पड़ा है. इसके अलावा बीते एक साल में मांग में भारी बढ़ोतरी दर्ज हुई है. कॉफी की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे ये प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं. इसके अलावा, पोर्ट पर लंबी कतार, किराया भाड़ा में बढ़ोतरी और ट्रांसपोर्ट में परेशानी के कारण भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं.
कीमतों में 100 प्रतिशत से अधिक की हुई बढ़ोतरी
कॉमर्शियल कॉफी की कीमतों में 100 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. वहीं स्पेशलिटी कॉफी की कीमतों में 20 से 30 प्रतिशत की तेजी है. अगर भारतीय बाजार की बात करें तो यहां भी कॉफी की कीमतों में बढ़त का दौर जारी है. बीते एक वर्ष में दाम में 100 प्रतिशत का उछाल आया है. वहीं पिछले एक महीने में ही 21 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा

📰 Generate e-Paper Clip टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा नया सहयोग अत्याधुनिक डिजिटल नवाचार और वैश्विक स्तर की इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन मिश्रण है, जो रेस ट्रैक पर और उससे बाहर भरोसे को मजबूत करने के साथ-साथ शानदार प्रदर्शन को […]

बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया

📰 Generate e-Paper Clip बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया एआई-संचालित ‘सेफ नेटवर्क’ समाधानों ने 4.4 बिलियन स्पैम मैसेज की पहचान की और 1.62 मिलियन से अधिक दुर्भावनापूर्ण लिंक ब्लॉक किए Mumbai: भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से विस्तार कर रही है, लेकिन इसके साथ ही साइबर […]