Bhopal : मुख्यमंत्री चौहान को गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने पर धन्यवाद दिया - Update Now News

Bhopal : मुख्यमंत्री चौहान को गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने पर धन्यवाद दिया

Bhopal : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री निवास पर भेंट कर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें प्रदेश के दो प्रमुख शहरों भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने पर धन्यवाद दिया। पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भौगोलिक विस्तार और तकनीक के कारण उत्पन्न कानून-व्यवस्था संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए पुलिस कमिश्नर प्रणाली आज से लागू की गई है। नई व्यवस्था से कानून-व्यवस्था तो सुदृढ़ होगी ही साथ ही समस्याओं का समाधान और अपराधियों पर शिकंजा कसने में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चर्चा के दौरान पुलिस कमिश्नर प्रणाली को बेहतर ढंग से लागू करने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया। पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा और एडीजी इंटेलिजेंस श्री आदर्श कटियार भी इस दौरान उपस्थित थे।

×
Date : 10 December 2021 Posted By : EDITOR
Bhopal : मुख्यमंत्री चौहान को गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने पर धन्यवाद दिया
News Image

Bhopal : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री निवास पर भेंट कर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें प्रदेश के दो प्रमुख शहरों भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने पर धन्यवाद दिया। पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भौगोलिक विस्तार और तकनीक के कारण उत्पन्न कानून-व्यवस्था संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए पुलिस कमिश्नर प्रणाली आज से लागू की गई है। नई व्यवस्था से कानून-व्यवस्था तो सुदृढ़ होगी ही साथ ही समस्याओं का समाधान और अपराधियों पर शिकंजा कसने में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चर्चा के दौरान पुलिस कमिश्नर प्रणाली को बेहतर ढंग से लागू करने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया। पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा और एडीजी इंटेलिजेंस श्री आदर्श कटियार भी इस दौरान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]

Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश

📰 Generate e-Paper Clip Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश इंदौर: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर नेवन जस्ट वर्ल्ड (One Just World) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्यसतत विकास, पर्यावरणीय जिम्मेदारी, विद्यार्थी सहभागिता, सतत एवं प्लांट-बेस्ड फूड सिस्टम तथा पशु कल्याणको बढ़ावा देना […]