COLORS launches BIGG BOSS Season

BIGG BOSS Season 16 : कलर्स ने ‘’बिग बॉस सीजन 16’ लॉन्‍च किया

कलर्स ने ‘’बिग बॉस सीजन 16’ लॉन्‍च किया

~ अपने कुदरती करिश्‍मा के साथ नये एडिशन को भी सलमान खान ही होस्‍ट करेंगे और ‘शुक्रवार और शनिवार का वार’ के साथ गेम को बदलते नजर आयेंगे ~
~ बिग बॉस सीजन 16 के साझीदारों में शामिल हैं- स्‍पेशल पार्टनर के रूप में चिंग्‍स शेजवान चटनी, मेक-अप पार्टनर के रूप में माइग्‍लैम, टेस्ट पार्टनर के रूप में प्रिया गोल्ड हंक और एसोसिएट स्‍पॉन्‍सर्स के रूप में गार्नियर मेन एवं हर्शी’ज किसेज ~

~ नये सीजन का प्रीमियर 1 अक्‍टूबर 2022 को रात 9:30 बजे सिर्फ कलर्स और वूट पर किया जायेगा ~

मुंबई : मनोरंजन की दुनिया का बेताज बादशाह, सबसे लंबे समय तक चलने वाला और एक कल्‍ट रियलिटी शो, कलर्स का ‘बिग बॉस’ अपने नये जबरदस्‍त सीजन के साथ लौट आया है। इस बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो ने पिछले 15 सालों में ह्यूमन केमेस्‍ट्री, ओलोचनाओं, गर्व, नफरत, प्‍यार, ड्रामा और हास्‍य के रंगों को दिखाया है और इन भावनाओं ने इसे उस मुकाम तक पहुंचाया है, जहां पर आज यह है। जबरदस्‍त कामयाबी, फैंडम और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के साथ ‘बिग बॉस’ अब गेम को पूरी तरह से बदलने वाला है और 16वें सीजन में खुद बिग बॉस इस गेम को खेलने के लिए तैयार हैं। ‘बिग बॉस’ ने अब तक एक टास्‍कमास्‍टर, सपोर्टर, फिलॉसोफर और बेमिसाल एन्‍टरटेनर की भूमिका निभाई है। लेकिन अब पहली बार घर का मास्‍टर ‘बिग बॉस’ एक अनदेखे अवतार में खुद मैदान में उतरने जा रहा है और 15 सीजन्‍स के एक प्‍लेबुक के साथ प्रतिभागियों को चुनौती देते नजर आयेगा। 16वें सीजन में एक ‘इंटरैक्टिव इंडिया’ एपिसोड के साथ एक और बड़ी पहल होगी, जिसके माध्‍यम से दर्शकों को हर हफ्ते घर में रहने वाले प्रतिभागियों से जुड़ने और उनसे बातचीत करने का मौका मिलेगा। अपनी मेगास्‍टार एनर्जी के साथ एक बार फिर सलमान खान अपने पुराने रोल में नजर आयेंगे और इस शो को होस्‍ट करेंगे। एन्‍डेमोल शाइन इंडिया द्वारा निर्मित ‘बिग बॉस सीजन 16’ विद स्‍पेशल पार्टनर चिंग्‍स शेजवान चटनी एंड मेक-अप पाटर्नर माइग्‍लैम का प्रीमियर 1 अक्‍टूबर को रात 9:30 बजे सिर्फ कलर्स एवं वूट पर होगा।

नीना एलाविया जैपुरिया, हेड, हिन्‍दी मास एन्‍टरटेनमेंट एवं किड्स टीवी नेटवर्क, वायकॉम 18 ने कहा, “बिग बॉस भारत का एक सबसे मशहूर रियलिटी शो है और बेमिसाल फैंटेसी का आनंद उठाता है। हमारे विविधतापूर्ण कंटेंट में से यह एक सबसे बहुप्रतीक्षित शो है, जो हमारे दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन लेकर आता है। सभी प्‍लेटफॉर्म्‍स पर भागीदारी को बढ़ाते हुये, यह शो विज्ञापनदाताओं के लिए एक व्‍यापक कैनवास की पेशकश करता है, जहां वे अपने लक्षित ग्राहकों के साथ जुड़ सकते हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी’ की अपार सफलता के बाद, हमारा लक्ष्‍य ‘बिग बॉस’ के एक बेमिसाल सीजन के साथ मनोरंजन के स्‍तर को ऊंचा बनाये रखना है।” उन्‍होंने आगे कहा, “हमारे स्‍पेशल पार्टनर चिंग्‍स शेजवान चटनी, मेक-अप पार्टनर माइग्‍लैम, टेस्ट पार्टनर प्रिया गोल्ड हंक और एसोसिएट पार्टनर्स के रूप में गार्नियर मेन एवं हर्शी किसेस का स्‍वागत करते हुये हमें बेहद खुशी हो रही है और हम एक और बेमिसाल सीजन की पेशकश करने के लिए उत्‍सुक हैं। इस दिलसस्‍प नई थीम के साथ, हमें पूरा भरोसा है कि यह अप्रत्‍याशित सीजन दर्शकों को रोमांचित करता रहेगा।”

मनीषा शर्मा, चीफ कंटेंट ऑफिसर, हिन्‍दी मास एन्‍टरटेनमेंट, वायकॉम 18 ने कहा, “15 साल पहले बिग बॉस ने रियलिटी शो के अपने अनूठे फॉर्मेट के साथ मनोरंजन की दुनिया में हलचल मचा दी थी। तभी से इस शो ने हमें एक्‍सपीरिमेंट करने, आगे बढ़ने, हमेशा कुछ नया करने और मनोरंजन को एक नये मुकाम पर पहुंचाने में सक्षम बनाया है। ‘गेम बदलेगा, क्‍योंकि अब बिग बॉस खेलेगा’ की थीम के साथ, हमारा उद्देश्‍य शो के एक बेहद प्‍यारे और आदेश देने वाले किरदार में एक ट्विस्‍ट लेकर आना है। बीते वर्षों में हमने बिग बॉस को कई अवतारों में देखा है और पहली बार वह खुद गेम खेलते नजर आयेंगे। इस सीजन में विभिन्‍न क्षेत्रों के सेलीब्रिटी प्रतिभागी दिखाई देंगे। दर्शक उनमें से कई प्रतिभागयों को पहले से ही बहुत प्‍यार करते हैं और बाकी के प्रतियोगियों के बारे में उन्‍हें जल्‍दी ही पता चल जायेगा। हमें सलमान खान को लेकर बड़ी खुशी हो रही है, जो एक बार फिर से अपना स्‍टार पावर दिखायेंगे और शो में न्‍याय की भावना लेकर आयेंगे।”

होस्‍ट, सलमान खान ने कहा, “हर साल एक होस्‍ट के रूप में बिग बॉस में वापसी करके ऐसा लगता है कि जैसे मैं किसी परंपरा को निभा रहा हूं और मुझे इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। दर्शकों का ढेर सारा प्‍यार, दिलचस्‍प प्रतिभागी और नई-नई थीमें बेशक इस सफर को वाकई में खास बना देती हैं। इस शो का 16वां सीजन ‘गेम बदलेगा, क्‍योंकि अब बिग बॉस खुद खेलेगा’ की थीम के साथ और भी रोमांचक होने वाला है और ढेरों नये ट्विस्‍ट को लेकर आयेगा। सभी प्रतिभागियों को मेरी शुभकामनायें, जो बिग बॉस के साथ मुकाबला करने की चुनौती लेंगे।”

ऋषि नेगी, सीईओ, एन्‍डोमोल शाइन इंडिया ने कहा, “रियलिटी शोज का बिग बॉस 16वें सीजन के साथ लौट आया है। एन्डोमोल शाइन इंडिया में हमने हर सीजन के साथ शो के फॉर्मेट को बेहतर, प्रासंगिक और नया बनाकर हमेशा से उसे और भी ज्‍यादा मजेदार बनाने की कोशिश की है। इस साल, हम घर के मास्‍टरमाइंड बिग बॉस के साथ शो के एक बिल्‍कुल नये पहलू से पर्दा हटायेंगे, जहां बिग बॉस खुद खेल रहे हैं, लेकिन खेल के नियमों की बंदिशों के बिना। नये सीजन में भाग लेने वाले प्रतिभागी भी अलग-अलग तरह के होंगे, जो मनोरंजन के स्‍तर को और भी बढ़ा देगा। ये सारे प्रतियोगी अपने साथी प्रतिभागियों और दर्शकों को अपने-अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिश करेंगे और खिताब जीतने के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगे। दबंग होस्‍ट सलमान खान के साथ इस बेमिसाल सीजन की शुरूआत का हमें भी बेसब्री से इंतजार है।

गेम को बदल देने वाले नये कॉन्‍सेप्‍ट के साथ ‘बिग बॉस सीजन 16’ का प्रीमियर देखिये, 1 अक्‍टूबर 2022 को रात 9:30 बजे और इस शो का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 10:00 बजे एवं शनिवार-रविवार को रात 9:30 बजे सिर्फ कलर्स पर किया जायेगा।

×
Date : 29 September 2022 Posted By : EDITOR
BIGG BOSS Season 16 : कलर्स ने ‘’बिग बॉस सीजन 16’ लॉन्‍च किया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

When Saif Ali Khan revealed WHY his house smells like a Dhaba! Watch The Actor’s Hilarious Revelation on Netflix’s The Great Indian Kapil Show

📰 Generate e-Paper Clip When Saif Ali Khan revealed WHY his house smells like a Dhaba! Watch The Actor’s Hilarious Revelation on Netflix’s The Great Indian Kapil Show Saif Ali Khan and Kareena Kapoor Khan bring the laughs to Netflix’s The Great Indian Kapil Show this Saturday Fetching content Mumbai: What’s the secret to looking […]