दिल्ली के एम्स में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन - Update Now News

दिल्ली के एम्स में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन

नई दिल्ली । लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव नहीं रहे। उन्हें लगभग छह सप्ताह पहले राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार के सदस्यों ने बुधवार को पुष्टि की राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। वह 59 वर्ष के थे। सीने में दर्द की शिकायत के बाद श्रीवास्तव को 10 अगस्त को अस्पताल ले जाया गया था और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वो जिम में कसरत करते वक्त गिर गए थे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राजू श्रीवास्तव ने आज सुबह दिल्ली स्तिथ एम्स में अंतिम सांस ली। राजू श्रीवास्तव हार्ट अटैक के बाद पिछले कई हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे। अमित शाह ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर कहा कि सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का एक विशिष्ट अंदाज था, उन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। उनका निधन कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दु:ख सहने की शक्ति दें। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजू श्रीवास्तव के निधन से मुझे गहरा दु:ख हुआ है। वे एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद जि़ंदादिल इंसान भी थे। सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफी सक्रिय रहते थे। उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

×
Date : 22 September 2022 Posted By : EDITOR
दिल्ली के एम्स में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

शाह बोले-राहुल ने नकली संसद लगाई, उसके PM बन जाते

📰 Generate e-Paper Clip शाह बोले-राहुल ने नकली संसद लगाई, उसके PM बन जाते हैदराबाद : अमित शाह सोमवार को हैदराबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में शामिल हुए। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली में नकली संसद लगाई। वे उसके ही पीएम बन जाते तो सोनिया […]

मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF

📰 Generate e-Paper Clip मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF नई दिल्ली। भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ मंगलवार तड़के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर, नेल्लोर और नरसापुर के बीच टकराने वाला है। इसके साथ भारी बारिश और 120 किली प्रति घंटे तक की रफ्तार […]