कांग्रेस ने संगठन में फेरबदल को अंतिम रूप दिया, जल्‍द जारी होगी सूची - Update Now News

कांग्रेस ने संगठन में फेरबदल को अंतिम रूप दिया, जल्‍द जारी होगी सूची

 

नई दिल्ली। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) समेत पार्टी के संगठन में बहुप्रतीक्षित फेरबदल को अंतिम रूप दे दिया गया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पिछले साल अक्टूबर में मल्लिकार्जुन खड़गे के पार्टी प्रमुख का पद संभालने के बाद से संगठन में फेरबदल लंबे समय से लंबित है। सूत्र ने बताया कि फेरबदल की सूची को अंतिम रूप दे दिया जा चुका है और जल्द ही सूची जारी होने की संभावना है। फेरबदल की सूची एक सप्ताह के भीतर घोषित होने की संभावना है। पार्टी 50 साल से कम उम्र के 50 फीसदी के नए फॉर्मूले के तहत कई युवा नेताओं को मौका देगी
सूत्र ने बताया कि 50 साल से कम उम्र के कई नेताओं को पार्टी में अहम भूमिका मिलेगी। पार्टी ने एक राज्य, एक प्रभारी फॉर्मूले की भी योजना बनाई है।
संगठन में बदलाव के अलावा कई नेताओं को सीडब्ल्यूसी में भी जगह मिलेगी। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को भी दिल्ली में किसी वरिष्ठ पद की पेशकश की गई है।
इस साल 24 से 26 फरवरी तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित पार्टी के तीन दिवसीय पूर्ण सत्र में संचालन समिति ने सर्वसम्मति से खड़गे को कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सभी सदस्यों को नामित करने के लिए अधिकृत किया था। इसलिए इन पदों के लिए चुनाव की आवश्‍यकता नहीं होगी।
पार्टी ने 85वें पूर्ण सत्र के दौरान सीडब्ल्यूसी में एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और 50 वर्ष से कम उम्र के युवाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण और सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था के सदस्यों की संख्‍या बढ़ाकर 35 करने का भी निर्णय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जेल से फिर बाहर आएगा आसाराम: राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की 20 दिन की पैरोल याचिका

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जेल से फिर बाहर आएगा आसाराम: राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की 20 दिन की पैरोल याचिका जयपुर। जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद 87 वर्षीय आसाराम को राजस्थान उच्च न्यायालय से 20 दिन की पैरोल मिली है। पुलिस ने पैरोल से रिहा होने के बाद आसाराम के फरार होने को […]

सरकार ने बैन की Old Monk से लेकर McDowell’s समेत ये शराब, फ्लेवर और ऐज के भ्रामक दावों का आरोप

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सरकार ने बैन की Old Monk से लेकर McDowell’s समेत ये शराब, फ्लेवर और ऐज के भ्रामक दावों का आरोप FSSAI ने Old Monk के तीन वैरिएंट समेत कुछ अन्य प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगा दी है. आरोप है कि इन प्रोडक्ट्स के लेबल पर किए गए दावे और […]