शरद पवार की शख्सियत को पीएम मोदी ने हिलाने की कोशिश की : लालू - Update Now News

शरद पवार की शख्सियत को पीएम मोदी ने हिलाने की कोशिश की : लालू

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राकांपा प्रमुख शरद पवार को हिलाने की कोशिश की। लेकिन, वह मजबूती से खड़े रहे क्योंकि देश की राजनीति में उनका बड़ा रुतबा है।

लालू प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जीवन पर आधारित एक किताब के विमोचन के दौरान मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, “शरद पवार देश की एक ताकत हैं। देश की राजनीति में उनका बड़ा रुतबा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें हिलाने की कोशिश की। लेकिन, वह डटे रहे। कुछ नहीं होगा। सब कुछ विफल हो जाएगा।” लालू यादव ने आगे कहा कि उदयकांत मिश्रा ने मेरे छोटे भाई नीतीश कुमार के जीवन पर आधारित एक किताब लिखी है। मुझे ऐसे समय में इस किताब को लॉन्च करने का मौका दिया है, जब देश विभाजन के कगार पर है। भाजपा लोकतंत्र पर हमला कर रही है और नरेंद्र मोदी देश के कोने-कोने को लूट रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हाल ही में देश के सबसे बड़े नेताओं में से एक शरद पवार हमारे निमंत्रण पर पटना आये थे। हमने नरेंद्र मोदी से लड़ने और उन्हें सत्ता से बाहर करने का फैसला किया है। नरेंद्र मोदी राम और रहीम को मानने वाले लोगों के बीच नफरत की दीवार बनाने के लिए जिम्मेदार हैं। आज हमारा संविधान ख़तरे में है। नरेंद्र मोदी से ज्यादा भ्रष्ट कौन है? आरक्षण भी ख़तरे में है।

×
Date : 04 July 2023 Posted By : EDITOR
शरद पवार की शख्सियत को पीएम मोदी ने हिलाने की कोशिश की : लालू
News Image

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राकांपा प्रमुख शरद पवार को हिलाने की कोशिश की। लेकिन, वह मजबूती से खड़े रहे क्योंकि देश की राजनीति में उनका बड़ा रुतबा है।

लालू प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जीवन पर आधारित एक किताब के विमोचन के दौरान मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, "शरद पवार देश की एक ताकत हैं। देश की राजनीति में उनका बड़ा रुतबा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें हिलाने की कोशिश की। लेकिन, वह डटे रहे। कुछ नहीं होगा। सब कुछ विफल हो जाएगा।" लालू यादव ने आगे कहा कि उदयकांत मिश्रा ने मेरे छोटे भाई नीतीश कुमार के जीवन पर आधारित एक किताब लिखी है। मुझे ऐसे समय में इस किताब को लॉन्च करने का मौका दिया है, जब देश विभाजन के कगार पर है। भाजपा लोकतंत्र पर हमला कर रही है और नरेंद्र मोदी देश के कोने-कोने को लूट रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हाल ही में देश के सबसे बड़े नेताओं में से एक शरद पवार हमारे निमंत्रण पर पटना आये थे। हमने नरेंद्र मोदी से लड़ने और उन्हें सत्ता से बाहर करने का फैसला किया है। नरेंद्र मोदी राम और रहीम को मानने वाले लोगों के बीच नफरत की दीवार बनाने के लिए जिम्मेदार हैं। आज हमारा संविधान ख़तरे में है। नरेंद्र मोदी से ज्यादा भ्रष्ट कौन है? आरक्षण भी ख़तरे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद?

📰 Generate e-Paper Clip DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद? CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! UNN: घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा, फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर 26,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की तैयारी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने की खबर और कई ट्रेनों के रद्द होने […]

उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा

📰 Generate e-Paper Clip उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा नई दिल्ली: देश के 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजों ने कई राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति पर विचार करने का मौका दिया है। पश्चिम बंगाल […]