Congress prepares to contest all the seven seats in Delhi

I.N.D.I.A. गठबंधन में पड़ी दरार? कांग्रेस की दिल्ली की सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ने तैयारी

 

नई दिल्लीः आगामी लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. में दरार पड़ती नजर आ रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि पार्टी ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने का फैसला किया है। बुधवार को खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेताओं के बैठक की और लोकसभा चुनाव की तैयारी के साथ जमीनी स्तर पर संगठन पर मजबूत करने का निर्णय लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने आम आदमी पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन का फैसला पार्टी नेतृत्व पर छोड़ दिया, हालांकि पार्टी की राज्य इकाई के ज्यादातर नेताओं की राय गठबंधन के खिलाफ है। सूत्रों ने यह भी बताया कि खरगे और राहुल ने एकजुट होकर आगे बढ़ने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दल हैं। कांग्रेस ने दिल्ली में सेवाओं से संबंधित विधेयक के मुद्दे पर पिछले दिनों संसद के मानसून सत्र में दोनों सदनों में आम आदमी पार्टी का समर्थन किया था, जबकि संदीप दीक्षित और अजय माकन जैसे कई नेताओं की राय इस मुद्दे पर अलग थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर अपने सांसद राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के डिप्टी लीडर के पद से हटाने का आग्रह किया है। इसके बाद […]

पंजाब किंग्स का जलवा जारी: चेन्नई को 5 विकेट से हराकर दूसरी जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL में पंजाब (Punjab Kings) की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर 5 विकेट से विजय नई दिल्ली : IPL के 7वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह PBKS की लगातार दूसरी जीत और CSK की लगातार दूसरी हार […]