Congress to gaddi chhod mega rally in Delhi on December 14

14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस करेगी वोट चोर गद्दी छोड़ महा रैली

बीजेपी-चुनाव आयोग परिणामों को प्रभावित करने की कर रहे कोशिश: वेणुगोपाल

नई दिल्ली। बिहार चुनाव में एनडीए की भारी जीत के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोर गद्दी छोड़ महा रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली का उद्देश्य चुनाव व्यवस्था में धांधलियों और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ देशभर में संदेश देना है। वेणुगोपाल ने एक्स पर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंच रही है। वेणुगोपाल ने एक्स में लिखा- वोट चोरी का साया आज हमारी डेमोक्रेसी पर मंडरा रहा है जो सबसे बड़ा खतरा है। हमारे संविधान को खत्म करने की इन कोशिशों के खिलाफ पूरे देश में मैसेज देने के लिए कांग्रेस 14 दिसंबर दोपहर 1.30 बजे से नई दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली करेगी।
उन्होंने कहा कि हमें भारत के कोने-कोने से करोड़ों सिग्नेचर मिले हैं, जो बीजेपी-चुनाव आयोग के गलत तरीकों जैसे बोगस वोटर्स को जोड़ने, विरोधी वोटर्स को हटाने और बड़े पैमाने पर वोटर रोल में हेराफेरी करने को गलत बताया हैं। इतना ही नहीं, हर भारतीय ने देखा है कि चुनाव आयोग कैसे नियमों को तोड़ता है, एमसीसी के उल्लंघन को नजरअंदाज करता है और बीजेपी को चुनावों में धांधली करने में मदद करने के लिए दिनदहाड़े रिश्वत देता है। चुनाव आयोग जो कभी एक न्यूट्रल अंपायर था, अब खुलेआम एक पार्टी का खिलाड़ी बन गया है, जो चुनावों में बराबरी के मौके के कॉन्सेप्ट को पूरी तरह से खत्म कर रहा है।
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने लिखा- जब चुनाव सिस्टम पर यह हमला हमारी आंखों के सामने हो रहा है, तो हम चुप नहीं बैठ सकते हैं। यह महारैली वोट चोरों के चंगुल से भारतीय लोकतंत्र को वापस पाने की हमारी लड़ाई की बस शुरुआत है।

×
Date : 23 November 2025 Posted By : EDITOR
14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस करेगी वोट चोर गद्दी छोड़ महा रैली
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]