Construction of 8 roads of Indore city's master plan is incomplete

MP: इंदौर शहर की मास्टर प्लान की अपूर्ण 8 सड़कों का निर्माण और अन्य विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ होंगे

इंदौर शहर की मास्टर प्लान की अपूर्ण 8 सड़कों का निर्माण और अन्य विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ होंगे

कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक सम्पन्न

इंदौर : इंदौर शहर की मास्टर प्लान की अपूर्ण/अप्रारंभ 8 सड़कों का निर्माण और अन्य विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ होंगे। इन सड़कों का निर्माण और विकास कार्य स्मार्ट ‍सिटी के माध्यम से कराया जायेगा। यह जानकारी आज यहां कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी स्मार्ट सिटी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में दी गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री दिव्यांक सिंह, श्री नयन पारीख, डॉ. तृप्ति जैन सहित अन्य सदस्य तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा कि शहर हित में मास्टर प्लान की अपूर्ण/अप्रारंभ 8 सड़कों का निर्माण अत्यंत जरूरी है। इसको देखते हुए इनका निर्माण शीघ्र ही स्मार्ट सिटी के माध्यम से कराया जायेगा। बताया गया कि इन सड़कों में एमआर-5 रोड़ इंदौर वायर फैक्ट्री से बड़ा बांगड़दा तक, एमआर-5 रोड इंदौर वायर फैक्ट्री से सुपर कॉरिडोर तक स्टार्म वाटर लाईन डालने का कार्य, नेमावर रोड-पालदा तिराहा से आरई-2 आईएसबीटी होते हुए बायपास तक मास्टर प्लान सड़क का विकास कार्य, एमआर-9 रोबोट चौराहा से बायपास एवं अनूप टॉकीज के पास सड़क विकास कार्य, धार रोड चंदन नगर चौराहे से एयरपोर्ट रोड तक सड़क विकास कार्य, एमआर-3 पिपल्यापाला रीजनल पार्क से बायपास तक सड़क का विकास कार्य, नायता मुण्डला से एमआर-10 तक आरई-2 का शेष भाग (इंदौर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम द्वारा) किये जा रहे कार्य को छोड़कर तथा एमआर-6 रिंग रोड से महू नाका रोड तक सड़क का विकास कार्य शामिल है। बैठक में निर्देश दिये गये कि इन सड़कों का निर्माण जल्द ही प्रारंभ किया जाये। सड़कों में आने वाली बाधाओं को भी चिन्हित कर इनके निराकरण की समुचित व्यवस्था भी कर ली जाये। बैठक में स्मार्ट सिटी के अन्य प्रगतिरत कार्यों की भी समीक्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: बुरहानपुर में विकास की बड़ी सौगात: CM डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर को दिए 363 करोड़ के 127 प्रोजेक्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh- बुरहानपुर में विकास की बड़ी सौगात: CM डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर को दिए 363 करोड़ के 127 प्रोजेक्ट कृषि और उद्योग का बेजोड़ संगम है नेपानगर,बुरहानपुर महाविद्यालय में पढ़ाया जाएगा कृषि संकाय निमाड़ क्षेत्र में जल्द ही होगी रीजनल इन्वेस्टर्स समिट जनजातीय विकास के लिए 47,428 करोड़ […]

Madhya Pradesh – indore : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोगों में “नेशनल लोक अदालत” सम्पन्न

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh – indore : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोगों में “नेशनल लोक अदालत” सम्पन्न इंदौर : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग, इंदौर क्रं.2 के अध्यक्ष श्री विकास राय द्वारा बताया गया कि नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च शनिवार को किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल लोक […]