Controversy over making reels in Mahakal temple

महाकाल मंदिर में रील्स बनाने को लेकर हुआ विवाद, दबंग लड़कियों ने तीन लेडी गार्ड को पीटा..

 

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में महाकाल मंदिर परिसर में कुछ लड़कियां रील बना रही थीं। जब महिला सुरक्षा गार्ड्स ने उनको रोका तो लड़कियों ने महिला सुरक्षा गार्ड्स से झगड़ा शुरू कर दिया और उनके साथ मारपीट भी कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। यह घटना शनिवार की है। महाकाल थाना पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि महिला गार्ड शिवानी , संध्या और संगीता एक निजी सुरक्षा फर्म के लिए काम करते हैं। महाकाल मंदिर में प्रतिबंधित क्षेत्र में कुछ लड़कियां रील बना रहीं थीं वीडियो रील बनाए जाने से मना करने पर मारपीट करने वाली लड़कियों की शिकायत महिला सुरक्षा कर्मियों ने महाकाल थाना में की पुलिस ने नागदा निवासी पलक चौहान, परी चौहान और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में निवेशकों का अभूतपूर्व निवेश मेड इन एमपी, फेथ इन एमपी का उत्कृष्ट उदाहरण मप्र में बेरोजगारी दर सबसे कम तेजी से औद्योगिक तरक्की करने में देश में अव्वल है मप्र जीआईएस-25 में मिले 30 प्रतिशत […]

मध्य प्रदेश: फर्जी डॉक्टर के इलाज से मौत का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश: फर्जी डॉक्टर के इलाज से मौत का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश Indore: इंदौर जिले की महू तहसील के बरगोंदा क्षेत्र के पास बीसी बसई गांव में कथित फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह पवार द्वारा बिना किसी मान्य और सक्षम चिकित्सा डिग्री के लकवा और पैरालिसिस के […]