मध्‍य प्रदेश में 36 दिनों बाद फि‍र से रात 11 से सुबह पांच बजे तक कोरोना कर्फ्यू - Update Now News

मध्‍य प्रदेश में 36 दिनों बाद फि‍र से रात 11 से सुबह पांच बजे तक कोरोना कर्फ्यू

 

पचास प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल

भोपाल। एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने 36 दिन बाद मध्य प्रदेश में गुरुवार से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया है। इस दौरान लोग जरूरी काम से ही घर से निकल सकेंगे। गुरुवार को जनता के नाम संबोधन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्कूल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे,पर शारीरिक दूरी का कड़ाई से पालन करना होगा। प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 30 नए प्रकरण सामने आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भी नए वैरिएंट ओमिक्रोन के प्रकरण जल्द सामने आने से इंकार नहीं किया जा सकता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कई महीनों बाद प्रदेश में एक दिन में 30 नए प्रकरण मिले हैं। इंदौर-भोपाल में साप्ताहिक प्रकरण नवंबर की तुलना में तीन गुना हो गए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि मास्क जरूरत लगाएं। भीड़ में न जाएं और कोरोना का टीका जरूर लगवा लें। जिसने पहली डोज लगवा ली है, वह दूसरी जरूर लगवाए। उन्होंने कहा कि रात्रिकालीन कर्फ्यू के बाद भी जरूरी हुआ,तो अन्य उपाय भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना का प्रकरण सामने आता है, तो पर्याप्त जगह होने पर ही मरीज को घर में आइसोलेट किया जाएगा। यदि जगह नहीं है,तो अस्पताल में भर्ती कराएंगे। ताकि परिवार के दूसरे सदस्य संक्रमित न हों। उन्होंने जनता से सहयोग की अपेक्षा की।
दोनों लहर इसी तरह से आईं
मुख्यमंत्री ने कहा कि ओमिक्रोन के रूप में कोरोना देश के 16 राज्याें में आ चुका है। पिछले अनुभव बताते हैं कि पहली व दूसरी लहर ऐसे ही आई। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली में एक हफ्ते से प्रकरण बढ़ रहे हैं, जो चिंता का विषय हैं। इन राज्यों से मध्य प्रदेश में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। पिछली दोनों लहर में महाराष्ट्र एवं गुजरात में प्रकरण बढ़ने के बाद मध्य प्रदेश में सामने आना शुरू हुए। वहीं इंदौर और भोपाल से प्रदेश में संक्रमण की शुरूआत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]