MP: फिर बढ़ रहा है कोरोना, बचाव के लिए सर्तकता जरूरी: मुख्यमंत्री चौहान - Update Now News

MP: फिर बढ़ रहा है कोरोना, बचाव के लिए सर्तकता जरूरी: मुख्यमंत्री चौहान

प्रदेश में 6 से 28 हुए कोरोना पॉजिटिव
दमोह में 15 और सागर में 7 केस मिले

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कल 71 हजार 103 टेस्ट किये गये हैं। इनमें 28 पॉजिटिव आये हैं। प्रदेश में पॉजिटिव आने की संख्या घटकर 6 तक हो गई थी। अब बढ़ते-बढ़ते यह 28 तक पहुँच गई है। दमोह में 15 और सागर में 7 पॉजिटिव केस आये हैं। बुंदेलखण्ड में पॉजिटिव केस मिलना चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान यह बात कही।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है। प्रदेशवासी मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग जैसी सावधानियों का अनिवार्यत: पालन करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि बहुत अधिक सावधानी की आवश्यकता है। पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी केस बढ़ रहे हैं। केरल की स्थिति भी सामने है। अत: प्रदेशवासी सतर्क और सावधान रहकर तीसरी लहर को रोकने में सहयोग प्रदान करें।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य शासन द्वारा सभी आवश्यक उपाय किये जायेंगे। टेस्टिंग के साथ साथ लोगों को आइसोलेट करने, माइक्रो कंटेंमेंट जोन बनाने जैसी कार्यवाईयाँ की जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ज्ञानवीर विश्वविद्यालय युवाओं के सामर्थ्य और सपनों को देगा नई ऊंचाई भारत एआई के क्षेत्र में लहरा रहा है अपना परचम मुख्यमंत्री ने राहतगढ़ और जेसीनगर को दी आधुनिक ग्रंथालय की सौगात सागर में ज्ञानवीर […]

MP: कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड-गवर्नेस प्रोग्राम को मंजूरी निःशक्तजन को वृत्तिकर से छूट को 31 मार्च 2030 तक निरंतर किये जाने की स्वीकृति 7 जिलों के लिए “एक जिला-एक उत्पाद” परियोजना का किया अनुमोदन सिंगरौली […]