Madhya Pradesh: एमपी में कोरोना का प्रकोप बढ़ा, 24 घंटे में मिले 151 मरीज - Update Now News

Madhya Pradesh: एमपी में कोरोना का प्रकोप बढ़ा, 24 घंटे में मिले 151 मरीज

 

MP में कोरोना का प्रकोप बढ़ा, 24 घंटे में मिले 151 मरीज

Bhopal : प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को प्रदेश में 61,797 सैंपलों की जांच में 151 मरीज मिले हैं। इनमें इंदौर के 80 और भोपाल के 42 मरीज शामिल हैं। इसके पहले इससे ज्यादा मरीज जून में मिले थे। इसके बाद मरीजों की संख्या लगातार कम होते 10 से नीचे तक पहुंच गई थी। अब फिर से मरीज बढ़ने लगे हैं। ओमिक्रोन वेरिएंट की दस्तक की वजह से सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। बता दें कि शुक्रवार को भी प्रदेश में कोरोना के 124 मरीज मिले थे। पिछले पांच दिन से 61 हजार से ज्यादा सैंपलों की जांच की जा रही है, जबकि इसके पहले यह आंकड़ा 55 हजार के करीब था। हेल्‍थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को 151 मरीज 16 जिलों में मिले हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 608 हो गई है। इनमें 133 यानी 21 फीसद मरीज निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। बाकी होम आइसोलेशन में हैं। तीन मरीज आइसीयू में गंभीर हालत में हैं। चिंता की बात यह है कि हफ्ते भर के भीतर कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या दोगुने से ज्यादा हो गई है। 26 दिसंबर को 263 सक्रिय मरीज थे, जो अब बढ़कर 608 हो गए हैं।

×
Date : 03 January 2022 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh: एमपी में कोरोना का प्रकोप बढ़ा, 24 घंटे में मिले 151 मरीज
News Image

 

MP में कोरोना का प्रकोप बढ़ा, 24 घंटे में मिले 151 मरीज

Bhopal : प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को प्रदेश में 61,797 सैंपलों की जांच में 151 मरीज मिले हैं। इनमें इंदौर के 80 और भोपाल के 42 मरीज शामिल हैं। इसके पहले इससे ज्यादा मरीज जून में मिले थे। इसके बाद मरीजों की संख्या लगातार कम होते 10 से नीचे तक पहुंच गई थी। अब फिर से मरीज बढ़ने लगे हैं। ओमिक्रोन वेरिएंट की दस्तक की वजह से सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। बता दें कि शुक्रवार को भी प्रदेश में कोरोना के 124 मरीज मिले थे। पिछले पांच दिन से 61 हजार से ज्यादा सैंपलों की जांच की जा रही है, जबकि इसके पहले यह आंकड़ा 55 हजार के करीब था। हेल्‍थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को 151 मरीज 16 जिलों में मिले हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 608 हो गई है। इनमें 133 यानी 21 फीसद मरीज निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। बाकी होम आइसोलेशन में हैं। तीन मरीज आइसीयू में गंभीर हालत में हैं। चिंता की बात यह है कि हफ्ते भर के भीतर कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या दोगुने से ज्यादा हो गई है। 26 दिसंबर को 263 सक्रिय मरीज थे, जो अब बढ़कर 608 हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अमूल और मदर डेयरी का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा, आज से लागू नई दरें

📰 Generate e-Paper Clip अमूल और मदर डेयरी का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा, आज से लागू नई दरें नई दिल्ली। प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम में दो से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी गुरुवार से लागू होगी। यह निर्णय किसानों […]

MP: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जबलपुर, धार, जोबट और खंडवा में होगे राज्यस्तरीय समारोह

📰 Generate e-Paper Clip भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जबलपुर, धार, जोबट और खंडवा में होगे राज्यस्तरीय समारोह मुख्यमंत्री डॉ. यादव बिरसा मुंडा जयंती पर धार जिले में करेंगे रोड-शो गांवों में ग्रामीणों से करेंगे संवाद मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना में स्वामित्व अधिकार पंजीयन का कराएंगे निष्पादन धार जिले को देंगे विकास कार्यों की सौगात […]