Corona omicron: #कोरोना वायरस ने फिर मचाया हाहाकार, पूरी दुनिया में 3600 फ्लाइट्स रद्द - Update Now News

Corona omicron: #कोरोना वायरस ने फिर मचाया हाहाकार, पूरी दुनिया में 3600 फ्लाइट्स रद्द

 

Corona omicron: #कोरोना वायरस ने फिर मचाया हाहाकार, पूरी दुनिया में 3600 फ्लाइट्स रद्द

नई दिल्ली : दुनिया भर में रविवार को 3,600 से ज़्यादा फ़्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है जिनमें से आधी से ज़्यादा फ़्लाइट्स अमेरिका से जुड़ी हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, ख़राब मौसम और ओमिक्रॉन वैरिएंट और कोरोना संक्रमण के मामलों में आए तेज उछाल की वजह से वैश्विक हवाई यात्राओं पर असर पड़ा है. फ़्लाइट्स पर नज़र रखने वाली वेबसाइट फ़्लाइट अवेयर डॉट कॉम के मुताबिक़, लगभग 2,100 फ़्लाइट्स अमेरिका से निकलने वाली थीं या अमेरिका में ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच रही थीं. यही नहीं, लगभग 6400 फ़्लाइट्स के समय को आगे बढ़ाया गया है. फ़्लाइटअवेयर डॉट कॉम के मुताबिक़, जिन एयरलाइंस कंपनियों की फ़्लाइट्स सबसे ज़्यादा कैंसल की गयी हैं, उनमें स्काई वेस्ट और साउथ वेस्ट की 400 फ़्लाइट्स शामिल हैं.
अमेरिका में ओमिक्रोन के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी
अमेरिका में मामले जनवरी में रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. इस बीच अमेरिका में टीकाकरण और टेस्टिंग को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये ग्वालियर जिले को दी 122 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भितरवार पीएचसी बनेगा […]

जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार और रसोई तक पहुँचता दिख रहा है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एलपीजी सप्लाई में […]