एनसीईआरटी की पुस्तक से हटाया गया देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना आजाद का नाम - Update Now News

एनसीईआरटी की पुस्तक से हटाया गया देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना आजाद का नाम

 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने इतिहास समेत स्कूलों की पाठ्य पुस्तकों से कई अध्याय और तथ्यों को हटाया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, अब देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद से जुड़े अंश को भी स्कूली पुस्तक से हटा दिया गया है। एनसीईआरटी ने यह बदलाव 11वीं क्लास की पॉलिटिकल साइंस की पाठ्यपुस्तक में किया है। इसके अलावा स्कूली पाठ्य पुस्तकों से जम्मू-कश्मीर के अनुच्छेद-370 को सुरक्षित रखने के अंश को भी हटाया गया है। इससे पहले पता चला था कि एनसीईआरटी में 12वीं कक्षा की पाठ्यपुस्तक से मुगलों और 11वीं कक्षा की किताब से उपनिवेशवाद से संबंधित कुछ अंश को हटाया गया है। इसके बाद गांधी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कुछ तथ्यों को भी पुस्तकों से हटाए जाने की जानकारी सामने आई थी। एनसीईआरटी की किताबों से महात्मा गांधी और गोडसे से जुड़ी जानकारी भी हटाई गई है। स्कूली पाठ्य पुस्तकों में किए गए इन बदलावों पर एनसीईआरटी का कहना है कि सारे बदलाव पिछले साल जून में ही कर दिए गए थे।

×
Date : 14 April 2023 Posted By : EDITOR
एनसीईआरटी की पुस्तक से हटाया गया देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना आजाद का नाम
News Image

 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने इतिहास समेत स्कूलों की पाठ्य पुस्तकों से कई अध्याय और तथ्यों को हटाया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, अब देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद से जुड़े अंश को भी स्कूली पुस्तक से हटा दिया गया है। एनसीईआरटी ने यह बदलाव 11वीं क्लास की पॉलिटिकल साइंस की पाठ्यपुस्तक में किया है। इसके अलावा स्कूली पाठ्य पुस्तकों से जम्मू-कश्मीर के अनुच्छेद-370 को सुरक्षित रखने के अंश को भी हटाया गया है। इससे पहले पता चला था कि एनसीईआरटी में 12वीं कक्षा की पाठ्यपुस्तक से मुगलों और 11वीं कक्षा की किताब से उपनिवेशवाद से संबंधित कुछ अंश को हटाया गया है। इसके बाद गांधी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कुछ तथ्यों को भी पुस्तकों से हटाए जाने की जानकारी सामने आई थी। एनसीईआरटी की किताबों से महात्मा गांधी और गोडसे से जुड़ी जानकारी भी हटाई गई है। स्कूली पाठ्य पुस्तकों में किए गए इन बदलावों पर एनसीईआरटी का कहना है कि सारे बदलाव पिछले साल जून में ही कर दिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

महामहिम थिएरी माथू, भारत में फ्रांस के राजदूत, ने सुनील भारती मित्तल को शेवेलिए द ल’ऑर्द्र नेशनल द ला लेजियों दनर से सम्मानित किया 

📰 Generate e-Paper Clip महामहिम थिएरी माथू, भारत में फ्रांस के राजदूत, ने सुनील भारती मित्तल को शेवेलिए द ल’ऑर्द्र नेशनल द ला लेजियों दनर से सम्मानित किया  नई दिल्ली : भारत में फ्रांस के राजदूत महामहिम श्री थिएरी माथू ने भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री सुनील भारती मित्तल को 28 अक्टूबर को […]