Cowardly attack by Naxalites in Bijapur

बीजापुर में नक्सलियों का कायराना हमला, IED ब्लास्ट में 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद

बीजापुर में नक्सलियों का कायराना हमला
IED ब्लास्ट में 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पूरी साजिश के तहत नक्सलियों ने संयुक्त ऑपरेशन से लौट रहे सुरक्षा बलों के वाहन को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किया। इस हमले में दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान और वाहन चालक कुल 9 लोग शहीद हो गए। इस दुखद घटना की पुष्टि बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने की। पुलिस के अनुसार, यह हमला बीजापुर के कुटरू-बेदरे सड़क पर ग्राम अंबेली के पास हुआ। दंतेवाड़ा, नारायणपुर, और बीजापुर की संयुक्त ऑपरेशन टीम ऑपरेशन से लौट रही थी, तभी दोपहर लगभग 2:15 बजे माओवादियों ने यह हमला किया।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी प्रतिक्रिया
इस बड़ी घटना पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नक्सलियों की हरकत को कायराना बताते हुए कहा, यह हमला नक्सलियों की हताशा को दर्शाता है। शहीद जवानों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार नक्सल समस्या के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है। मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने का अभियान पूरा किया जाएगा, उपमुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया। शहीद जवानों की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। जवानों की शहादत को सलाम करते हुए बस्तर पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है।

ये IED ब्लास्ट कुटरू-वेदरी रोड में अंबेली नाला पर हुआ है। - Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]

IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 75 और यशस्वी जायसवाल ने 55 रन बनाए IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शुक्रवार को खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को […]