Cricket Matches Venue In 2028 Olympics

Cricket Matches Venue In 2028 Olympics : 2028 ओलंपिक में कहां खेले जाएंगे क्रिकेट के मुकाबले? आईसीसी ने बताया वेन्यू

नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि साल 2028 में अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर में होने वाले ओलंपिक में इस बार क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। इसी को लेकर अब एक और अपडेट सामने आया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने अब इस बात की जानकारी दी है कि ओलंपिक में क्रिकेट के मैच कहां खेले जाएंगे। आईसीसी के मुताबिक दक्षिणी कैलिफोर्निया में पोमोना के फेयरग्राउंड में क्रिकेट के मुकाबले आयोजित होंगे। यहां क्रिकेट के लिए अस्थाई स्टेडियम बनाया जाएगा। लॉस एंजिलिस से इस जगह की दूरी लगभग 50 किलोमीटर के आसपास है। आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने वेन्यू का ऐलान करते हुए कहा कि यह क्रिकेट को ग्लोबल स्टेज पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
आपको बता दें कि 128 साल बाद ओलंपिक प्रतिस्पर्धा में क्रिकेट को फिर से शामिल किया गया है। इससे पहले वर्ष 1900 में हुए ओलंपिक में आखिरी बार क्रिकेट को रखा गया था जहां फ्रांस और ग्रेट ब्रिटेन की टीमों के बीच मैच हुआ था। ओलंपिक में टी20 फॉर्मेट में क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। पुरुष और महिला वर्ग की 6-6 क्रिकेट टीमों को शामिल किया जाएगा। हर टीम अपने 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर सकेगी। अब सभी यह जानने के इच्छुक हैं कि ओलंपिक के लिए क्रिकेट टीमों का चयन किस आधार पर किया जाएगा।

×
Date : 19 April 2025 Posted By : EDITOR
Cricket Matches Venue In 2028 Olympics : 2028 ओलंपिक में कहां खेले जाएंगे क्रिकेट के मुकाबले? आईसीसी ने बताया वेन्यू
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

Chennai preparing for a Big Bash League scorcher

📰 Generate e-Paper Clip Chennai preparing for a Big Bash League scorcher UNN: Western Australian showcase events are being held in Mumbai and Delhi, putting WA’s investment, tourism, and creative industries on display This includes promoting the Big Bash League opener set to be played in Chennai with the Perth Scorchers facing off against the […]