Cricket Olympics 2028

Cricket Olympics: 2028 : 128 साल बाद ओलिंपिक में क्रिकेट खेला जाएगा

वनडे क्रिकेट विश्वकप के बीच क्रिकेट से जुड़ी एक और बड़ी खबर आई है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (International Olympic Committee) के कार्यकारी बोर्ड ने 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट खेल को शामिल करने का निर्णय लिया है।
2028 ओलंपिक में होगा शामिल
मुंबई में कार्यकारी बोर्ड की बैठक के दूसरे दिन यह फैसला लिया गया। आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाख ने कहा कि (IOC) अधिकारियों ने 2028 ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही चार अन्य खेलों को भी 2028 ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया है।
इस फॉर्मेट में आयोजित होगा क्रिकेट
ओलंपिक 2028 में क्रिकेट के T20 फॉर्मेट का आयोजन किया जायेगा। इसमें भाग लेने वाली टीमों के बीच T20 फॉर्मेट के आधार पर विजेता का फैसला किया जायेगा।
कितने देश होंगे शामिल
क्रिकेट के शामिल होने के बाद अब ये अटकले तेज हो गयी है कि इसमें कितने देश शामिल होंगे और ओलंपिक में चुने जाने की क्या प्रक्रिया होगी। हालांकि इसमें कितने देश शामिल होंगे इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। आईओसी के नियमों के अनुसार, प्रत्येक मेजबान शहर को खेलों के संस्करण के लिए कई खेलों को शामिल करने का अनुरोध करने का अधिकार है।
इन खेलों को भी मिली जगह
साल 2028 में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट के साथ-साथ बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, फ़्लैग फ़ुटबॉल (नॉन-कॉन्टैक्ट अमेरिकन फ़ुटबॉल), स्क्वैश और लैक्रोस (Lacrosse) सहित पांच नए खेल भी शामिल किए गए है। इस आयोजन में क्रिकेट, फ़्लैग फ़ुटबॉल, लैक्रोस, स्क्वैश और बेसबॉल-सॉफ़्टबॉल को जोड़ने की बात कही गयी थी।
128 साल बाद क्रिकेट की वापसी
गौरतलब है कि भारत सहित एशिया के कई देशों में क्रिकेट को बड़े पैमाने पर लोकप्रियता हासिल है। साथ ही विश्व स्तर पर दर्शकों की संख्या भी बढ़ रही है। क्रिकेट आखिरी बार ओलिंपिक में 1900 को खेला गया था।

×
Date : 17 October 2023 Posted By : EDITOR
Cricket Olympics: 2028 : 128 साल बाद ओलिंपिक में क्रिकेट खेला जाएगा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]