Dairy industry will get all the equipment Amit Shah

डेयरी उद्योग को मिलेंगे सभी उपकरण, सहकारी यूनिवर्सिटी पर भी विचार : अमित शाह

-केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने अहमदाबाद में सहकारिता महासम्मेलन को संबोधित किया

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद के साइंस सिटी में आयोजित गुजरात स्टेट को-ऑपरेटिव यूनियन सम्मेलन में शिरकत की। यहां अपने संबोधन में शाह ने सहकारी समितियों के सशक्तिकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सहकारी क्षेत्र को मजबूती देने के लिए सहकारी यूनिवर्सिटी की स्थापना पर गंभीरता से विचार कर रही है।
गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह ने बताया कि वर्ष 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसकी शुरुआत भारत से हुई है। उन्होंने कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में सहयोग से समृद्धि का नारा दिया है और गुजरात में इस विचार को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी हम सबकी है। गृहमंत्री ने कहा कि सहकारी आंदोलन को सफल बनाने के लिए जागरूकता, तकनीकी नवाचार और संगठनों के आपसी सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रत्येक सहकारी सदस्य और संस्था का जिला सहकारी बैंक में खाता होना चाहिए। शाह ने यह भी कहा कि गुजरात को सहकारी शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनना चाहिए।

×
Date : 18 May 2025 Posted By : EDITOR
डेयरी उद्योग को मिलेंगे सभी उपकरण, सहकारी यूनिवर्सिटी पर भी विचार : अमित शाह
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]