New Pope Leo-14 took oath in the presence of thousands of people

हजारों लोगों की मौजूदगी में नए पोप लियो-14 ने ली शपथ

हजारों लोगों की मौजूदगी में नए पोप लियो-14 ने ली शपथ

-कार्डिनल द्वारा पहनाई गई अंगूठी, करीब 200 वैश्विक नेता व लीडर भी रहे मौजूद

वेटिकन। वेटिकन के सेंट पीटर स्क्वायर पर रविवार को नए पोप लियो-14 का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण में शामिल होने दुनिया भर से वैश्विक नेता और लीडर्स भी वेटिकन पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
नए पोप लियो-14 के शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम भारतीय समयानुसार 1:30 बजे शुरू हुआ। नए पोप लियो के साथ ही अन्य कैथोलिक चर्च के नेता शपथ ग्रहण के पूर्व बेसिलिका के अंदर स्थित सेंट पीटर की कब्र पर पहुंचे और यहां पर प्रार्थना की गई। शपथ ग्रहण समारोह करीब 2 घंटे तक चला। शपथ ग्रहण के लिए नए पोप को एक धार्मिक वस्त्र और एक अंगूठी धारण कराई गई थी। जानकारी अनुसार धार्मिक वस्त्र नए पोप के पदभार ग्रहण करने का सूचक है, जबकि कैथोलिक प्रथा और परंपरा के मुताबिक अंगूठी इस बात का संकेत है कि पोप कैथोलिक चर्च के प्रमुख और सेंट पीटर के उत्तराधिकारी हैं, जो पेशे से मछुआरे थे। यह अंगूठी ही अब पोप लियो-14 की मोहर होगी।
शपथ ग्रहण के बाद पोल लियो ने हाथ हिलाकर सभी लोगों को अभिवादन किया। प्रार्थना सभा संपन्न होने के बाद पोप लियो ने धार्मिक वाइन ग्रहण की और यूखरिस्त के दौरान दी जाने वाली रोटी को उन्होंने अपने हाथों में लिया। यह वही रोटी है, जो यीशु के बलिदान को दर्शाती है। इसके साथ ही नए पोप ने लोगों को आशीर्वाद भी दिया। वेटिकन में नए पोप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे।
एकता और प्रेम का दिया संदेश
नए पोप लियो-14 ने इतालवी भाषा में समाज को एकता और प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भाइयों और बहनों, मैं चाहता हूं कि हम सभी की इच्छा एक एकजुटता वाले चर्च की हो, जो एकता और भाईचारे का प्रतीक बने। रोम का चर्च प्रेम में यकीन करता है और इसकी असली ताकत जीजस से प्रेम में है। यह कभी भी दूसरे लोगों को बलपूर्वक, धार्मिक प्रोपेगैंडा या अन्य शक्ति के जरिए अपने वश में करने की हिमायत नहीं करता है। बल्कि, यह हमेशा प्रेम से रहने और सभी को प्रेम करने की बात करता है, जैसा कि यीशु ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

तीन गुना चॉकलेट, तीन गुना प्यार: एक ‘दिलदारी’ भरा पल – Dinshaw ice cream ने विनोद कांबली के साथ लॉन्च किया नया कैंपेन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तीन गुना चॉकलेट, तीन गुना प्यार: एक ‘दिलदारी’ भरा पल – Dinshaw ice cream ने विनोद कांबली के साथ लॉन्च किया नया कैंपेन उनकी असली जिंदगी की कहानी ने ऐड को बनाया सिर्फ प्रमोशन नहीं, बल्कि एक गहरा एहसास Mumbai: इस गर्मी, दिनशॉज भारत की सबसे पसंदीदा डेज़र्ट आदतों में […]

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज थम गया चुनाव प्रचार, मतदान 23 अप्रैल को

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज थम गया चुनाव प्रचार, मतदान 23 अप्रैल को नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में पहले चरण के मतदान से 48 घंटे पहले अब मंगलवार को चुनाव प्रचार थम गया है। जहां तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होना […]