Dal Lake style Shikara will now run in Bhopal

भोपाल में अब चलेगा ‘डल लेक स्टाइल’ शिकारा: CM डॉ. मोहन यादव करेंगे नई पर्यटन सुविधा का शुभारंभ

भोपाल में अब चलेगा ‘डल लेक स्टाइल’ शिकारा: CM डॉ. मोहन यादव करेंगे नई पर्यटन सुविधा का शुभारंभ

भोपाल। राजधानी भोपाल का पर्यटन अनुभव अब और भी रोमांचक होने जा रहा है। मध्यप्रदेश पर्यटन निगम द्वारा अपर लेक बोट क्लब में पहली बार कश्मीर के प्रसिद्ध डल लेक की तर्ज पर तैयार किए गए 20 आकर्षक शिकारों को शामिल किया जा रहा है। इनका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा। यह पहल न केवल भोपाल के जल–पर्यटन को नई पहचान देगी, बल्कि इसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी आकर्षण का केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पर्यावरण–अनुकूल और आधुनिक तकनीक से तैयार
शिकारों का निर्माण फाइबर रिइनफोर्स्ड पॉलीयूरिथेन और नॉन-रिएक्टिव सामग्री से किया गया है, जो पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल है और पानी में किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं फैलाती।
नया विकल्प बनेगा शिकारा संचालन
अपर लेक में क्रूज़ बोट संचालन बंद होने के बाद पर्यटन में कमी महसूस की जा रही थी। इस नई शुरुआत के साथ उम्मीद है कि पर्यटकों को अब कश्मीर जैसा अनुभव मिल सकेगा और भोपाल का बोट क्लब फिर से पर्यटकों से गुलजार होगा।
पर्यटन क्षेत्र में नई पहचान की तैयारी
मध्यप्रदेश पर्यटन निगम का प्रयास है कि इन शिकारों के जरिये भोपाल को देश के शीर्ष जल–पर्यटन स्थलों में शामिल किया जाए, ताकि पर्यटक यहां प्राकृतिक सौंदर्य के साथ शांति और कश्मीर जैसे अद्वितीय अनुभव का आनंद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किये 1835 करोड़ रुपये

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किये 1835 करोड़ रुपये माता और बहनों का सम्मान सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव नरसिंहपुर की ऐतिहासिक धरोहरों पर केंद्रित कैलेंडर का किया विमोचन मुख्यमंत्री की 51 लाड़ली बहनों ने कलश-यात्रा के साथ की अगवानी नरसिंहपुर जिले […]

मध्यप्रदेश उद्यमियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को हर समय तत्पर तैयार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्यप्रदेश उद्यमियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को हर समय तत्पर तैयार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश को फ्रांस की ओर से प्राप्त होगा अधिकतम सहयोग : फ्रांस राजदूत श्री माथू भारत और फ्रांस की मैत्री है पुरानी, आगे भी रहेगा परस्पर सहयोग मुख्यमंत्री निवास में फ्रांस के […]