Dangal TV : दंगल टीवी के प्रेम बंधन ने 100 एपिसोड पूरे किए - Update Now News

Dangal TV : दंगल टीवी के प्रेम बंधन ने 100 एपिसोड पूरे किए

मुंबई : दंगल टीवी के लोकप्रिय रोमांस और ड्रामा शो प्रेम बंधन ने 100 एपिसोड को सफलतापूर्वक पूरा करके एक और उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता ने और अधिक उत्साह पैदा किया है और कलाकारों और क्रू को पहले से कहीं अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है। अभिनेता मोनिका खन्ना, उत्कर्षा नाइक, अमन गांधी, विनीत कुमार चौधरी और अमित सिंह ठाकुर के साथ क्रू मेंबर्स ने सेट पर इस उपलब्धि को केक के साथ मनाया।
शो में नेगेटीव भूमिका निभाने वाली उत्कर्षा नाइक अपनी ख़ुशी को साझा करते हुए कहती हैं, “इस शो का हिस्सा बनना एक शानदार अनुभव है। मुझे उम्मीद है कि हम इस संख्या में और 0 जोड़ते रहेंगे। मैं दर्शकों के प्यार के लिए आभारी हूँ। और मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि शो में और भी बहुत कुछ है दखने के लिए। कलाकार और क्रू भी अद्भुत हैं और मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती कि आगे की यात्रा हमें कहां ले जाती है।
मोनिका खन्ना, जो वंदना का किरदार निभाती हैं, कहती हैं, “ठीक उसी तरह जैसे हर्ष और जानकी एक दूसरे के लिए बने हैं, मुझे लगता है कि शो मेरे किस्मत में था। हर दिन मैं सेट पर जाने के लिए उत्सुक रहती हूं क्योंकि यहा कई अच्छे लोग है। मेरे सह-कलाकार, प्रोडक्शन और क्रिएटिव टीम अद्भुत और प्रतिभाशाली हैं। मुझे हर रोज़ कुछ अच्छा सीखने को मिलता हैं और मुझे लगता है कि शो की तरह मेरा भी एक छोटा प्रेम बंधन इस शो के साथ है और मैं हमेशा अपनी टीम के साथ जुड़े रहना चाहती हूं। हम एक परिवार की तरह हैं जो एक साथ भोजन करते हैं, एक साथ रहते हैं और एक साथ काम करते हैं। मैं शो का हिस्सा बनकर अपने आपको धन्य महसूस करती हूं और मैं उम्मीद करती हूं की आगे भी मैं इस तरह के शो का हिस्सा बनू।”
मनित जौरा, छवी पांडे और आरिया अग्रवाल, जो इस शो का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे, वर्चुअली शामिल हुए।
प्रेम बंधन एक स्वतंत्र लड़की की कहानी है जो अपने परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेती है और कैसे वह एक रहस्यमय अतीत होनेवाले एक व्यापारी से शादी कर लेती है। शो एक अनूठी कहानी का वादा करता है जो दर्शकों को उत्साहित करेगा। देखिये प्रेम बंधन सोमवार से शनिवार शाम 7.30 बजे दंगल टीवी पर ।
दंगल टीवी केबल नेटवर्क और डीटीएच प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है – डीडी फ्री डिश (चैनल नंबर 29), टाटा स्काई (चैनल नंबर 177), एयरटेल (चैनल नंबर 125), डिश टीवी (चैनल नंबर 119) सन डायरेक्ट (328) और वीडियोकॉन D2H (चैनल NO 106)।

×
Date : 26 March 2021 Posted By : EDITOR
Dangal TV : दंगल टीवी के प्रेम बंधन ने 100 एपिसोड पूरे किए
News Image

मुंबई : दंगल टीवी के लोकप्रिय रोमांस और ड्रामा शो प्रेम बंधन ने 100 एपिसोड को सफलतापूर्वक पूरा करके एक और उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता ने और अधिक उत्साह पैदा किया है और कलाकारों और क्रू को पहले से कहीं अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है। अभिनेता मोनिका खन्ना, उत्कर्षा नाइक, अमन गांधी, विनीत कुमार चौधरी और अमित सिंह ठाकुर के साथ क्रू मेंबर्स ने सेट पर इस उपलब्धि को केक के साथ मनाया।
शो में नेगेटीव भूमिका निभाने वाली उत्कर्षा नाइक अपनी ख़ुशी को साझा करते हुए कहती हैं, "इस शो का हिस्सा बनना एक शानदार अनुभव है। मुझे उम्मीद है कि हम इस संख्या में और 0 जोड़ते रहेंगे। मैं दर्शकों के प्यार के लिए आभारी हूँ। और मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि शो में और भी बहुत कुछ है दखने के लिए। कलाकार और क्रू भी अद्भुत हैं और मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती कि आगे की यात्रा हमें कहां ले जाती है।
मोनिका खन्ना, जो वंदना का किरदार निभाती हैं, कहती हैं, "ठीक उसी तरह जैसे हर्ष और जानकी एक दूसरे के लिए बने हैं, मुझे लगता है कि शो मेरे किस्मत में था। हर दिन मैं सेट पर जाने के लिए उत्सुक रहती हूं क्योंकि यहा कई अच्छे लोग है। मेरे सह-कलाकार, प्रोडक्शन और क्रिएटिव टीम अद्भुत और प्रतिभाशाली हैं। मुझे हर रोज़ कुछ अच्छा सीखने को मिलता हैं और मुझे लगता है कि शो की तरह मेरा भी एक छोटा प्रेम बंधन इस शो के साथ है और मैं हमेशा अपनी टीम के साथ जुड़े रहना चाहती हूं। हम एक परिवार की तरह हैं जो एक साथ भोजन करते हैं, एक साथ रहते हैं और एक साथ काम करते हैं। मैं शो का हिस्सा बनकर अपने आपको धन्य महसूस करती हूं और मैं उम्मीद करती हूं की आगे भी मैं इस तरह के शो का हिस्सा बनू।"
मनित जौरा, छवी पांडे और आरिया अग्रवाल, जो इस शो का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे, वर्चुअली शामिल हुए।
प्रेम बंधन एक स्वतंत्र लड़की की कहानी है जो अपने परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेती है और कैसे वह एक रहस्यमय अतीत होनेवाले एक व्यापारी से शादी कर लेती है। शो एक अनूठी कहानी का वादा करता है जो दर्शकों को उत्साहित करेगा। देखिये प्रेम बंधन सोमवार से शनिवार शाम 7.30 बजे दंगल टीवी पर ।
दंगल टीवी केबल नेटवर्क और डीटीएच प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है - डीडी फ्री डिश (चैनल नंबर 29), टाटा स्काई (चैनल नंबर 177), एयरटेल (चैनल नंबर 125), डिश टीवी (चैनल नंबर 119) सन डायरेक्ट (328) और वीडियोकॉन D2H (चैनल NO 106)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’

📰 Generate e-Paper Clip Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’ Streaming exclusively on JioHotstar from 31stOctober, Singapore Tourism Board’s (STB’s) new travel series follows four beloved Indian celebrities and their families as they explore the experiences […]

Ishaan Khatter Reveals How Shahid Kapoor Inspired His Character in The Royals Season 2 on Netflix’s The Great Indian Kapil Show

📰 Generate e-Paper Clip Ishaan Khatter Reveals How Shahid Kapoor Inspired His Character in The Royals Season 2 on Netflix’s The Great Indian Kapil Show The episode brings out hilarious first-meeting stories, relationship revelations and a glimpse into Ishaan’s equation with his older brother. Mumbai: The Diwali celebrations continue on Netflix’s The Great Indian Kapil […]