Deepika Padukone took a break from acting

दीपिका पादुकोण ने एक्टिंग से लिया ब्रेक

दीपिका पादुकोण ने एक्टिंग से लिया ब्रेक

Mumbai: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इसी साल 8 सितंबर को बेटी दुआ पादुकोण सिंह को जन्म दिया था। इस वक्त वह अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं और मैटरनिटी लीव पर हैं। इसी बीच दीपिका ने अपनी निजी जिंदगी को प्राथमिकता देते हुए करियर से ब्रेक लेने का फैसला लिया है।हाल ही में एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने बताया कि फिलहाल वह बेटी की देखभाल के लिए करियर से ब्रेक ले रही हैं और फिल्मों में वापसी में थोड़ा समय लगेगा। इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने कहा, “मैं फिलहाल कोई बाहरी मदद नहीं लेना चाहती। मैं अपनी बेटी दुआ के साथ समय बिताना चाहती हूं और नैनी के भरोसे नहीं रहना चाहती। ऐसे में मुझे काम पर वापस लौटने में थोड़ा समय लगेगा।” बता दें, दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणवीर सिंह संग शादी रचाई थी और शादी के छह साल बाद कपल ने बेटी का स्वागत किया, जिसके आगमन से कपल की लाइफ खुशियों से भर गई है। वहीं, दीपिका और रणवीर की साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, जिनमें राम-लीला, बाजीराव मस्तानी, और पद्मावत शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Kindness and compassion are the biggest religion: Jayati Bhatia on Paparazzi Entertainment’s The Vedas Speak

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Kindness and compassion are the biggest religion: Jayati Bhatia on Paparazzi Entertainment’s The Vedas Speak Mumbai: Jayati Bhatia, who was seen in Kanyadaan, Kutumb, Kasautii Zindagii Kay, Sasural Simar Ka, and currently seen in among others, recently appeared in the podcast The Vedas Speak, which is hosted by Dr. Sammeer […]

मराठी रंगभूमीवर हास्याची नवी लाट घेऊन येणारी -‘लाडकी विहीण योजना’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मराठी रंगभूमीवर हास्याची नवी लाट घेऊन येणारी -‘लाडकी विहीण योजना’ ‘लाडकी विहीण योजना’ घेऊन निर्मिती ताई माहेरी परतल्या Mumbai: शासनाच्या योजना जनतेसाठी असतात, मात्र ही योजना थेट प्रेक्षकांच्या मनाला भिडणारी आहे. सुप्रसिद्ध अभिनेत्री निर्मिती सावंत मराठी रसिकांसाठी घेऊन येत आहेत ‘लाडकी विहीण योजना’. हसवण्याची, मन हलकं करण्याची आणि रोजच्या ताणतणावापासून […]