Plane catches fire upon landing in Canada

कनाडा में लैंडिंग करते ही विमान में लगी आग, 200 से ज्यादा यात्री थे सवार

एयरपोर्ट पर आपातकालीन सेवाओं सक्रिय से बड़ा हादसा टला, कई उड़ानें रद्द

कनाडा । कनाडा में हैलिफैक्स के स्टैन्जफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर कनाडा के एक विमान जो मोन्ट्रियल से हैलिफैक्स आ रहा था लैंडिंग से समय उसमें आग लग गई। यह हादसा रविवार को उस समय हुआ जब विमान रनवे पर उतरने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही विमान ने रनवे को छुआ उसमें से धुंआ निकलने लगा और फिर विमान में आग लग गई। लैंडिंग गियर में लगी आग विमान के पंखों तक फैल गई। घटना के बाद तत्काल एयरपोर्ट पर आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हो गईं और मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विमान में मौजूद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए इमरजेंसी शेड्स का इस्तेमाल किया गया। विमान में 200 से ज्यादा यात्री और क्रू मेंबर थे, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अभी तक किसी भी यात्री या चालक के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे।
हादसे के कारण हैलिफैक्स हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, जिससे सभी उड़ानें कुछ समय के लिए रद्द कर दी गईं। हवाई अड्डे पर फ्लाइट्स की आवाजाही फिर से शुरू करने से पहले, विमान और रनवे की स्थिति की जांच की गई। कई उड़ानें देर से आईं और जाने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुईं।
शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक विमान के लैंडिंग गियर में कोई तकनीकी खराबी हो सकती है, जिससे विमान में आग लगी। अधिकारियों ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और घटना की पूरी जांच की जा रही है। विमान की स्थिति और आग लगने के कारण का पता लगाने एजेंसियां जांच कर रही हैं। एयर कनाडा और संबंधित अधिकारियों ने हादसे की पूरी जांच का आश्वासन दिया है और इसके परिणामस्वरूप भविष्य में सुरक्षा मानकों को और सख्त किया जा सकता है।

×
Date : 30 December 2024 Posted By : EDITOR
कनाडा में लैंडिंग करते ही विमान में लगी आग, 200 से ज्यादा यात्री थे सवार
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव भोपाल : मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, समृद्ध परंपराओं, विकास यात्रा और सामूहिक संकल्पों का उत्सव है। 1 नवंबर 1956 को अस्तित्व में आए हमारे मध्यप्रदेश ने सात […]

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]