Delhi blasts main accused Jasir Bilal Wani's custody extended by

दिल्ली धमाके के मुख्य आरोपी जसीर बिलाल वानी की हिरासत 7 दिन बढ़ी

नई दिल्ली । पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली ब्लास्ट केस के मुख्य आरोपी जसीर बिलाल वानी की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) हिरासत सात दिन और बढ़ा दी। अनंतनाग के काजीगुंड निवासी वानी को एनआईए ने 17 नवंबर को श्रीनगर में गिरफ्तार किया था। बिलाल पर आरोप है कि दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट से पहले ड्रोन को मॉडिफाई करके हमले करने और रॉकेट बनाने की कोशिश में तकनीकी मदद दी थी।
दिल्ली ब्लास्ट में 13 लोग मारे गए थे। अब तक, एनआईए ने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जो जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से पकड़े गए एक व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल से जुड़े हैं।
इसके पहले पटियाला हाउस स्थित स्पेशल एनआईए कोर्ट ने मामले के मुख्य आरोपी आमिर रशीद अली की कस्टडी सात दिन और बढ़ाने की मंजूरी दे दी थी। अदालत का यह फैसला तब आया, जब आरोपी को उसकी 10 दिन की एनआईए रिमांड पूरी होने पर कोर्ट में पेश किया था। आमिर रशीद अली को 16 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। एनआईए ने उसकी गिरफ्तारी के बाद अदालत से हिरासत बढ़ाने की मांग की थी ताकि उससे ब्लास्ट से जुड़े अहम सुराग और साजिश की परतें खोली जा सकें। अदालत ने पहले 10 दिन की रिमांड मंजूर की थी, जिसके दौरान एजेंसी ने उससे लंबे समय तक पूछताछ की।

×
Date : 04 December 2025 Posted By : EDITOR
दिल्ली धमाके के मुख्य आरोपी जसीर बिलाल वानी की हिरासत 7 दिन बढ़ी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद?

📰 Generate e-Paper Clip DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद? CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! UNN: घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा, फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर 26,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की तैयारी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने की खबर और कई ट्रेनों के रद्द होने […]

उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा

📰 Generate e-Paper Clip उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा नई दिल्ली: देश के 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजों ने कई राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति पर विचार करने का मौका दिया है। पश्चिम बंगाल […]